देश

UP News: ‘कौन सी ट्रेन 10 मिनट में लखीमपुर से लखनऊ पहुंचा देगी’, अस्पताल में पिता की मौत के बाद डाक्टरों पर फूटा मासूम का गुस्सा, Video Viral

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक रुला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां के जिला अस्पताल में पिता की मौत के बाद एक मासूम बच्चे ने एक सवाल पूछकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही सरकारी अस्पतालों के क्रियाकलापों की कलई खोल कर रख दी है. इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक बच्चा सवाल कर रहा है, “पिता के एक्सपायर होने से 10 मिनट पहले डाक्टर ने कहा कि लखनऊ ले जाओ. भला कौन सी ट्रेन है जो 10 मिनट में लखीमपुर से लखनऊ पहुंचा देगी.”

जानकारी सामने आ रही है कि लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की 17 मार्च को मौत हो गई थी. मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. इस दौरान मृतक के 14 वर्षीय बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसने डॉक्टरों से सवाल किया है कि “ऐसी कौन सी ट्रेन है जो 10 मिनट में लखीमपुर से लखनऊ पहुंचा देगी”. मासूम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी शूटर गुलाम के घर पर चला बुलडोजर, 25 दिन से है फरार

सोशल मीडिया पर बच्चे का जो वीडिया वायरल हो रहा है, वह 38 सेकंड का है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक लखीमपुर खीरी के ओयल इलाके के रहने वाले 54 वर्षीय रामचंदर पांडे की गुरुवार को तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एमसीएच विंग स्थित जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने बताया कि रामचंदर का बीपी लो होने के चलते इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने इलाज किया था.

हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल के तीसरी मंजिल पर आइसोलेशन वार्ड के बेड नंबर 23 पर भर्ती किया गया था, लेकिन रात में भर्ती होने के बाद से अगले दिन दोपहर एक बजे तक कोई भी डॉक्टर चेकअप करने ही नहीं पहुंचा, जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई. जब ज्यादा स्थिति बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उन्हें रेफर के लिए कह दिया. आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ले जाने की सलाह दी और उसके 10 मिनट बाद ही 54 वर्षीय रामचंदर पांडे ने दम तोड़ दिया.

इसी के बाद पिता की मौत पर 14 साल के आदर्श का गुस्सा फूट पड़ा और उसने कैमरे के सामने रोते हुए बताया कि उसके पिता की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के चलते हुई है. आदर्श ने कहा कि मेरे पापा रात दो बजे भर्ती हुए तब से कोई भी डॉक्टर झांकने तक नहीं आया. मौत के दस मिनट पूर्व हम लोगों से कहा गया कि दस मिनट में इन्हें लखनऊ ले जाओ, लेकिन ऐसी कौन सी ट्रेन है जो कि पिता को 10 मिनट में लखनऊ पहुंचा देती.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

3 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

23 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

25 minutes ago