देश

अतीक अहमद के बेटे के करीब पहुंची यूपी पुलिस, आगरा में ताबड़तोड़ छापेमारी

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया डॉन अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ लगातार यूपी पुलिस दबिश डाल रही है. प्रयागराज में उमेश पाल की हुई हत्या मामले में अतीक के बेटे असद समेत कई शूटर नामजद हैं. अब पुलिस की विशेष टीम को आगरा में इनके फुटप्रिंट मिले हैं. तलाशी अभियान में जुटी एसटीएफ और एटीएस की टीम भी आगरा पहुंच चुकी है और छापेमारी कर रही है.

जांच एजेंसियों की मानें तो सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस अतीक के बेटे के काफी करीब पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फतेहपुर सिकरी के कहरई से 4 संदिग्धों को जांच एजेंसी ने पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि पुलिस फतेहपुर सिकरी से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक छापेमारी और तलाशी अभियान ताबड़तोड़ ढंग से कर रही है.

शनिवार को यूपी पुलिस ने उस शख्स को भी हिरासत में ले लिया, जिसने अतीक के बेटे असद को भागने के लिए कार मुहैया कराई थी. इस शख्स का नाम रुखसार होने के चलते पहले भ्रम इसके महिला होने का था. लेकिन, बाद में पुरुष होने की पुष्टि हुई. क्योंकि, इसे रुखसार उर्फ पिंटू के नाम से जाना जाता है. फिलहाल, पुलिस इनके कॉल डिटेल के आधार पर भी छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में यूपी STF को मिली कामयाबी, अतीक के बेटे और शूटर्स को नेपाल में पनाह देने वाले कयूम गिरफ्तार

एनकाउंटर में एक आरोपी को ढेर कर चुकी है पुलिस

उमेश पाल हत्याकांड मामले में गुलाम के अलावा अब तक तीन आरोपियों के घर पीडीए जमींदोज कर चुकी है. इस हत्याकांड के बाद पुलिस विजय चौधरी को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है. उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस अतीक के फरार गुर्गों को ढूंढने में जुटी है. इनकी तलाश में पुलिस पड़ोसी राज्यों के साथ-साथ आगरा सहित यूपी के विभिन्न शहरों में दबिश दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

6 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

17 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

37 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago