कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के CEO भाविश अग्रवाल और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच की जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में, कुणाल कामरा ने ओला के CEO भविष अग्रवाल का नौकरी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. हालांकि, उन्होंने अपनी भूमिका के लिए कई शर्तें रखी हैं, जिसमें ओला की ग्राहक सेवा और मरम्मत प्रक्रियाओं में सुधार की मांग की गई है.
कुणाल कामरा ने एक्स पर कहा, “मुझे ऐसा लगने लगा है कि मैं कोई ओला कर्मचारी हूं.” उन्होंने बताया कि ओला को अपनी सेवा संकट को सुलझाने की दिशा में दृढ़ रहना चाहिए. उनके अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी स्कूटरों की मरम्मत अधिकतम सात बिजनेस-डेज के भीतर की जाए. यदि इस अवधि के भीतर मरम्मत पूरी नहीं होती है, तो ग्राहकों को या तो एक अस्थायी प्रतिस्थापन स्कूटर दिया जाए या फिर उन्हें प्रति दिन ₹500 की मुआवजा राशि दी जाए.
यह विवाद तब शुरू हुआ जब 6 अक्टूबर को भाविश अग्रवाल ने ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों के सर्विस सेंटरों की स्थिति को उजागर किया. इस पर कुणाल कामरा ने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें ओला सर्विस सेंटर में कई स्कूटर एक साथ खड़े थे. उन्होंने सवाल किया, “क्या भारतीय उपभोक्ताओं की आवाज है? क्या उन्हें यही मिलना चाहिए? दोपहिया वाहन कई दिहाड़ी मजदूरों की जीवनरेखा हैं.”
कुणाल कामरा के ट्वीट का जवाब देते हुए, भाविश अग्रवाल ने कहा, “क्योंकि आप इतनी परवाह करते हैं, इसलिए आइए और हमारी मदद कीजिए! मैं आपके इस ‘पेड ट्वीट’ या आपके असफल करियर से भी ज्यादा पैसे दूंगा. या फिर चुप रहिए और हमें असली ग्राहकों की समस्याओं को ठीक करने पर ध्यान देने दीजिए. हम तेजी से सर्विस नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं और जल्द ही लंबी कतारों को खत्म कर दिया जाएगा.”
इस बहस ने उस समय और तूल पकड़ा जब अग्रवाल ने ओला गीगाफैक्ट्री की एक तस्वीर पोस्ट की. इसके बाद कामरा ने उन स्कूटरों की तस्वीर साझा की, जो कथित तौर पर मरम्मत के लिए खड़े थे. उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए पूछा, “क्या इसी तरह भारतीय ईवी का उपयोग करेंगे?”
कुणाल कामरा ने सभी से अपील की कि जो भी ओला इलेक्ट्रिक से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे अपनी परेशानियों को साझा करें.
ये भी पढ़ें- अडानी पावर का कंटीन्यूइंग रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में बढ़कर 28,517 करोड़ रुपये हुआ
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…