मनोरंजन

अब शुरू हुई ‘रामायण’ के बायकॉट की मांग, आतंकवाद से भारतीय सेना को जोड़कर बुरा फंसीं फिल्म में सीता बनी साई पल्लवी

Sai Pallavi Comment on Indian Army: साउथ इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी बहुत ही जल्द नितेश तिवारी के फिल्म रामायण में नजर आने वाली है जिसमें ने माता सीता का रोल निभाते नजर आने वाली है. अपनी इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस काफी चर्चा में आ गई है. हालांकि कुछ दिनों से वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने एक बयान के चलते सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में साई पल्लवी का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसके बाद से लोग एक्ट्रेस से काफी नाराज है और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं साथ ही उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म रामायण को बॉयकॉट करने की भी मांग कर रहे हैं.

कमेंट करके बुरा फंसीं साई पल्लवी

साई पल्लवी का 2022 का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भारतीय सेना और पाकिस्तान के बारे में बात की है. इस वीडियो में वो कहती हुई नजर आ रही है कि पाकिस्तान में लोग सोचते हैं कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है लेकिन हमारे लिए उनकी सेना ऐसी ही है इसलिए नजरिया बदल जाता है. उन्होंने कहा मैं हिंसा को समझ नहीं पाती और उन्हें लगता है कि हम उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं. यह सब आपके नजरिया को बताता है. इस बयान के बाद लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं.

‘रामायण’ जैसी फिल्म का हिस्सा बनने लायक नहीं

बता दें कि विराय पर्वम के प्रमोशन के दौरान साई पल्लवी ने बड़ा बयान दिया था जो अब वायरल हो रहा है. ऐसे में अब जब साई पल्लवी का वीडियो वायरल हो गया तो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा-साई पल्लवी ‘अमरन’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्म का हिस्सा बनने के लायक नहीं हैं. दूसरे ने कहा-मैं साई पल्लवी की बातों का विरोध करता हूं….तीसरे ने कहा-डंबो पिंपल रानी को भारतीय सेना से माफी मांगनी चाहिए. इतना ही नहीं लोग उनकी फिल्म को लेकर चिल्ला रहे हैं कि वो बॉयकॉट करेंगे. हालांकि साई पल्लवी ने इस पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor ने मजेदार अंदाज में बताए ‘सफलता के 7 पंजाबी सूत्र’

लोगों ने याद दिलाए भारत के बलिदान

ट्विटर पर लोग ‘बॉयकॉट साई पल्लवी’ और ‘बॉयकॉट’ रामायण जैसे हैशटैग ट्रेंड करा रहे हैं. लोग साई पल्लवी पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे भारतीय सैनिकों ने कभी भी पाकिस्तान की सीमा पार नहीं की और उन्होंने वहां निर्दोष लोगों को नहीं मारा. कुछ लोग एक्ट्रेस को याद दिला रहे हैं कि आतंकवादी हमले केवल भारत में होते हैं और उन्हें पाकिस्तान में रहने वाले आतंकवादी ही करते हैं.

साई पल्लवी इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें साई पल्लवी जल्द ही ‘अमरन’ फिल्म में नजर आने वाली है. ये फिल्म 31 अक्टूबर को दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्ट्रेस इस फिल्म में मेजर मुकुंद वरदराजन की पत्नी का किरदार निभाने वाली है. इसके अलावा साई पल्लवी नागा चैतन्य के साथ फिल्म ‘थांडेल’ में भी नजर आने वाली हैं. साथ ही एक्ट्रेस ‘रामायण’ फिल्म का भी हिस्सा है. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

24 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

55 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

1 hour ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

2 hours ago