बिजनेस

खुल गया Cosmic CRF का IPO, निवेश करने से पहले जानें कंपनी के बारे में सबकुछ

Cosmic CRF IPO: हाल के दिनों में की सारे IPO आए और इस सप्ताह तो 3 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही है. जिन तीन कंपनियों के आईपीओ आने है उनमें Cosmic CRF का आईपीओ आज से निवेश के लिए खुल गया है. Cosmic CRF कंपनी रेलवे समेत कई मैनुपैक्चरिंग कंपनियों को  कोल्ड-रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन्स सप्लाई करती है.

आईपीओ की डीटेल (Cosmic CRF IPO Detail) –

कंपनी 60 करोड़ रुपए के आईपीओ (IPO) लेकर आई है. इसके लिए आईपीओ का प्राइस बैंड 314-330 रुपए रखा है. और एक लॉट में 400 शेयर है जिसका मतलब है कि निवेशकों को कम से कम 125600 रुए निवेश करने होंगे. कंपनी लगभग 18.22 लाख इक्विटी शेयर्स इश्यू करने वाली है. आपको मालूम हो कि इस आईपीओ (IPO) में 14 जून से लेकर 16 जून तक पैसा लगा सकते है. शेयर का अलॉटमेंट 21 जून को होगा. जबकि कंपनी की शेयर बाजार ( BSE & NSE ) में लिस्टिंग 26 जून को होनी है.

ये भी पढ़ें- SoftBank में फिर होगी छंटनी , 30% कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

आपको बता दें कि कंपनी आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल बिजनेस एक्सपैंशन, वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने और डेट पेमेंट के लिए इस्तेमाल करने वाली है. आपको बता दें कि अभी स्टॉक के अलॉटमेंट में टाइम है लेकिन निवेश के  पहले दिन ही ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की धूम है. ग्रे मार्केट में फिलहाल इस शेयर का प्राइस अपरलिमिट से 11 रुपए ज्यादा चल रहा है.

कंपनी के बारे में –

आपको बता दें कि Cosmic CRFकंपनी महज 2 साल पहले बनी है और ये कंपनी मैनुफैक्चरिंग कंपनियों को कोल्ड-रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन्स सप्लाई करती है. इसके कल्इंट्स की बात करें तो रेलवे समेत टीकमगढ़ वैगव्स, हिंदुस्तान इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज, जिंदल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियां शामिल हैं.

कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ की बात करें तो 2022 में कंपनी को 12 लाख रुपए का शुद्द नुकसान हुआ था जबकि 2022-23 में 6.41 करोड़ रुपए का मुनाफा कंपनी ने दर्ज कराया है.

 

 

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

6 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

13 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

16 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

38 minutes ago