देश

Manipur Violence: उग्रवादियों ने गांव में पहुंचकर की अंधाधुंध फायरिंग, नौ लोगों की मौके पर मौत, 25 घायल

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच इम्फाल ईस्ट जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने खामलॉक गांव पर हमला कर दिया. जहां उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए नौ लोगों को गोली मार दी. जिससे सभी की मौत हो गई. वहीं 25 अन्य लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों का दावा है कि 11 लोगों की मौत हुई है. जबकि पुलिस सिर्फ नौ की बात कह रही है. हमले के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

उग्रवादियों के हमले में नौ लोगों की मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात खामलॉक गांव पर हमला किया और ग्रामीणों पर ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी की. जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके अलावा 25 अन्य घायल हो गये. पीड़ित या तो सो रहे थे या खाना खाकर सोने की तैयारी में थे. तभी उग्रवादियों ने अपने अत्याधुनिक हथियारों से गोलियों की बौछार कर दी. घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- अमेरिकी NSA जेक सुलिवन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा, बोले- प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्सुक हैं बाइडेन

गृह मंत्री ने किया था दौरा

गौरतलब है कि इससे पहले भी उग्रवादियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पिछले कई महीनों से मणिपुर में हिंसा हो रही है. जिसको लेकर सेना, स्थानीय पुलिस और असम रायफल्स के जवानों को तैनात किया गया है. हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने भी इंफाल का दौरा किया था. जहां उन्होंने सेना के अधिकारियों के अलावा सरकार के साथ बैठक की थी. गृह मंत्री ने सुरक्षा को लेकर समीक्षा की और हालातों का जायजा लिया था. दूसरी तरफ सेना का भी कहना था कि हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं. गृह मंत्री ने मैतेई और कुकी समुदाय के नेताओं से बी मुलाकात की थी.

-भारत  एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मानसून जाते-जाते ढहाएगा कहर! अगले 72 घंटे 10 राज्यों में होगी आफत की बरसात, IMD का खौफनाक अलर्ट

Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…

31 seconds ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

24 minutes ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

38 minutes ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

1 hour ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

2 hours ago