बिजनेस

रक्षा मंत्रालय ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के साथ साइन की 1990 करोड़ की डील

रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि DRDO-AIP प्रणाली के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) प्लग के निर्माण और भारतीय पनडुब्बियों पर इसके एकीकरण तथा कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों पर इलेक्ट्रॉनिक हैवी वेट टॉरपीडो (EHWT) के एकीकरण के लिए लगभग 2,867 करोड़ रुपये के दो कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं. दोनों कॉन्ट्रैक्ट पर सोमवार (31 दिसंबर) को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए.

DRDO द्वारा विकसित AIP तकनीक

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, AIP प्लग के निर्माण और इसके एकीकरण के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई के साथ लगभग 1,990 करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया, जबकि DRDO द्वारा विकसित किए जा रहे EHWT के एकीकरण के लिए नेवल ग्रुप, फ्रांस के साथ लगभग 877 करोड़ रुपये का अनुबंध साइन किया गया. AIP तकनीक को DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया जा रहा है.

नौसेना की क्षमता में होगी वृद्धि

AIP प्लग के निर्माण और इसके एकीकरण से जुड़ी परियोजना पारंपरिक पनडुब्बियों की सहनशक्ति को बढ़ाएगी और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल में महत्वपूर्ण योगदान देगी. इससे लगभग तीन लाख मानव दिवसों का रोजगार पैदा होगा. EHWT का एकीकरण भारतीय नौसेना, DRDO और नौसेना समूह, फ्रांस का एक संयुक्त प्रयास होगा. इससे भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों की मारक क्षमता में काफी वृद्धि होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

5 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

54 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago