AI IMAGE
Diwali Trading Muhurat: रोशनी के पावन पर्व दिवाली पर इस बार निवेशकों के लिए शेयर बाजार में खास रौनक देखने को मिलने वाली है. देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक Exchange (BSE) ने इस साल दीपावली के अवसर पर 8 नवंबर को विशेष ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सत्र आयोजित करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. हिंदू पंचांग के अनुसार नए संवत की शुरुआत और शुभ मुहूर्त में निवेश करने की पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह प्रतीकात्मक सत्र आयोजित किया जाता है, जिसका निवेशकों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है.
एक्सचेंज की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, यह खास कारोबार सत्र रविवार, 8 नवंबर को दोपहर के वक्त आयोजित किया जाएगा. मुख्य ट्रेडिंग सत्र दोपहर 2:20 बजे से शुरू होकर 3:30 बजे तक यानी कुल एक घंटे दस मिनट का होगा. इससे ठीक पहले दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक 15 मिनट का प्री-ओपनिंग सेशन रखा गया है.
कारोबारी सदस्यों को दोपहर 1:15 बजे से 1:50 बजे के बीच अपने सिस्टम पर लॉग-इन करने की अनुमति मिलेगी. इसके बाद दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक थोक सौदों (ब्लॉक डील) के लिए समय तय किया गया है. जानकारों का मानना है कि इस दौरान इक्विटी, करेंसी डेरिवेटिव्स, जिंस और फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस जैसे विभिन्न सेगमेंट में ट्रेडिंग की जा सकेगी.
पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में किया गया निवेश मां लक्ष्मी की कृपा और वित्तीय समृद्धि लेकर आता है. हालांकि बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कम समय और सीमित अवधि के इस सत्र में बाजार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए निवेशक इसे बड़े मुनाफे के बजाय परंपरा और शगुन के तौर पर ज्यादा देखते हैं. आम दिनों के विपरीत इस एक घंटे के सत्र में खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े
-भारत एक्सप्रेस
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव ने आर्थिक PDA का फॉर्मूला तैयार…