Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर को विशेष ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सत्र आयोजित करने का ऐलान किया है, जो दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा.

Diwali Muhurat Trading 2026 Date Timings NSE BSE Schedule

AI IMAGE

Diwali Trading Muhurat: रोशनी के पावन पर्व दिवाली पर इस बार निवेशकों के लिए शेयर बाजार में खास रौनक देखने को मिलने वाली है. देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक Exchange (BSE) ने इस साल दीपावली के अवसर पर 8 नवंबर को विशेष ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सत्र आयोजित करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. हिंदू पंचांग के अनुसार नए संवत की शुरुआत और शुभ मुहूर्त में निवेश करने की पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह प्रतीकात्मक सत्र आयोजित किया जाता है, जिसका निवेशकों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है.

क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का पूरा शेड्यूल?

एक्सचेंज की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, यह खास कारोबार सत्र रविवार, 8 नवंबर को दोपहर के वक्त आयोजित किया जाएगा. मुख्य ट्रेडिंग सत्र दोपहर 2:20 बजे से शुरू होकर 3:30 बजे तक यानी कुल एक घंटे दस मिनट का होगा. इससे ठीक पहले दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक 15 मिनट का प्री-ओपनिंग सेशन रखा गया है.

कारोबारी सदस्यों को दोपहर 1:15 बजे से 1:50 बजे के बीच अपने सिस्टम पर लॉग-इन करने की अनुमति मिलेगी. इसके बाद दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक थोक सौदों (ब्लॉक डील) के लिए समय तय किया गया है. जानकारों का मानना है कि इस दौरान इक्विटी, करेंसी डेरिवेटिव्स, जिंस और फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस जैसे विभिन्न सेगमेंट में ट्रेडिंग की जा सकेगी.

क्यों खास माना जाता है यह एक घंटा?

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में किया गया निवेश मां लक्ष्मी की कृपा और वित्तीय समृद्धि लेकर आता है. हालांकि बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कम समय और सीमित अवधि के इस सत्र में बाजार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए निवेशक इसे बड़े मुनाफे के बजाय परंपरा और शगुन के तौर पर ज्यादा देखते हैं. आम दिनों के विपरीत इस एक घंटे के सत्र में खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital