बिजनेस

भारत की बायोइकोनॉमी बीते 10 वर्षों में 16 गुना बढ़कर 165.7 अरब डॉलर हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह

भारत की बायोइकोनॉमी में बीते 10 वर्षों में 16 गुना का इजाफा हुआ है और यह 2024 में बढ़कर 165.7 अरब डॉलर की हो गई है, जो कि 2014 में 10 अरब डॉलर थी. यह जानकारी सरकार द्वारा शुक्रवार को दी गई. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में बीआईआरएसी के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि यह तेज वृद्धि भारत के भविष्य के आर्थिक विकास के प्रमुख स्तंभ के रूप में बायोटेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

डॉ सिंह ने ‘आईबीईआर 2025’ रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘‘केवल 10 वर्षों में भारत की बायो-इकोनॉमी 10 अरब डॉलर से बढ़कर 165.7 अरब डॉलर हो गई है, जो 2025 तक 150 अरब डॉलर के हमारे शुरुआती लक्ष्य से कहीं अधिक है.’’

बायोइकोनॉमी सेक्टर का GDP में 4.25 प्रतिशत योगदान

रिपोर्ट में कहा गया कि यह सेक्टर कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 4.25 प्रतिशत का योगदान दे रहा है. पिछले चार वर्षों में इस सेक्टर ने 17.9 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दिखाई है, जो वैश्विक बायोटेक पावरहाउस के रूप में भारत की क्षमता को दर्शाता है. केंद्रीय मंत्री ने बायोसारथी का भी अनावरण किया, जो एक ग्लोबल मेंटरशिप पहल है जिसका उद्देश्य बायोटेक स्टार्टअप को बढ़ावा देना है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहल इनोवेशन को बढ़ावा देकर, उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ाकर और भारतीय स्टार्टअप को वैश्विक सफलता के लिए तैयार करके भारत के बायोटेक इकोसिस्टम को मजबूत करेगी. इस पहल के तहत विदेशी विशेषज्ञों, विशेषकर भारतीय प्रवासियों को इंटरनेशनल मेंटर के रूप में शामिल किया जाएगा, जो समाज को योगदान देने के लिए स्वेच्छा से आगे आएंगे.

केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में स्वीकृत बायो-ई3 पॉलिसी के बारे में भी बताया, जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में रिसर्च, इनोवेशन और उद्यमिता को गति देना है. पिछले दशक में आरएंडडी पर भारत का कुल व्यय दोगुने से अधिक होकर 2013-14 में 60,196 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 1,27,381 करोड़ रुपये हो गया है.


ये भी पढ़ें: चोरी हुई 588 प्राचीन वस्तुओं को अमेरिका से वापस लाया गया: केंद्र सरकार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

25 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

51 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago