Bharat Express DD Free Dish

GDP

Moody's India GDP Forecast: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है. हालांकि, एजेंसी ने बढ़ते कच्चे तेल के दाम, अल नीनो के प्रभाव और महंगाई जैसे जोखिमों को लेकर आगाह भी किया है.

India GDP Growth Forecast: भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती दिख रही है. बैंक ऑफ अमेरिका ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.6% कर दिया है.

India 4th Largest Economy: भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. 2025 में 4.18 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया. महंगाई 0.71% के निचले स्तर पर है. यह साल 2025 में अबतक की सबसे बड़ी गुड़ न्यूज है. आइये जानें आंकड़े क्या कहते हैं?

नई दिल्ली में कृषि व्यवसाय शिखर सम्मेलन 2025 संपन्न हुआ. इसमें जल सुरक्षा और किसान-केंद्रित इनोवेशन पर जोर दिया गया. विशेषज्ञों ने कृषि जीडीपी तिगुना करने के लिए नई तकनीक और गुणवत्ता वाले इनपुट की मांग की.

वैश्विक अनिश्चितता और यूएस टैरिफ के बीच साल की दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी 8.2 प्रतिशत रही. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया.

GDP Booms: भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर अवधि) में 8.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल की है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की विकास दर 5.6 प्रतिशत से काफी अधिक है.

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का दबदबा तेजी से बढ़ता जा रहा है और 2035 तक ग्लोबल जीडीपी (GDP) ग्रोथ में देश की हिस्सेदारी बढ़कर 9 प्रतिशत हो जाएगी, जो कि 2024 में 6.5 प्रतिशत थी.

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अच्छे मानसून, ब्याज दरों में कटौती और ग्रामीण सहयोग के चलते भारत की 2025-26 की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया है. रिपोर्ट में सरकारी खर्च, निवेश और निजी खपत में तेजी की संभावना जताई गई है, हालांकि वैश्विक अनिश्चितता और निर्यात पर असर की आशंका बनी हुई है.

देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर 3.7 करोड़ से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा करता है और भारत के कुल निर्यात में लगभग 8 प्रतिशत का योगदान देता है.

भारत प्रमुख औद्योगिक जी-7 देशों के बीच भी मजबूती से विकास करना जारी रखेगा. यह जानकारी 'पॉपुलेशन, प्रोडक्टिविटी, पार्टनरशिप: रिथिंकिंग जी7-इंडिया कोलेबरेशन' विषय पर रिपोर्ट को लेकर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के विश्लेषण में दी गई.