Elon Musk SpaceX Share Giveaway: दुनिया के सबसे रईस कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर से नई चर्चा को जन्म दिया है. मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने और रॉकेट्स को जमीन पर वापस उतारने वाले मस्क ने अब अमेरिकी बच्चों के लिए एक ऐसा सपना देखा है, जो सीधे पूंजीवाद और भविष्य की नई पीढ़ी के रिश्ते को नया आकार दे सकता है. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर घोषणा की है कि वे अगले साल यानी 2027 तक अमेरिका के प्रत्येक बच्चे को अपनी रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) का एक-एक शेयर मुफ्त में देंगे.
मस्क ने इसे सिर्फ एक शुरुआत बताया है और साफ किया है कि यह आने वाले समय में आम जनता को सीधे कंपनी की मिल्कियत सौंपने की कड़ी का पहला कदम होगा. लेकिन क्या यह सिर्फ एक लोकलुभावन दांव है या इसके पीछे भविष्य की आर्थिक क्रांति की कोई गहरी रणनीति छिपी है?
ये भी पढ़ें: क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी
मस्क की इस घोषणा के बाद वित्तीय जगत में तेजी से गणनाएं शुरू हो गई हैं. अगर यह योजना पूरी तरह धरातल पर उतरती है, तो इसका आकार कितना विशाल होगा.
मस्क ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि नाबालिग बच्चों को ये निजी शेयर सीधे ट्रांसफर कैसे होंगे और उनके वोटिंग या ट्रेडिंग अधिकार किस ट्रस्ट या कस्टोडियल खाते के जरिए संचालित होंगे.
मस्क का यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन की ‘ट्रम्प अकाउंट्स’ (Trump Accounts) पहल के परिप्रेक्ष्य में भी देखा जा रहा है. ट्रम्प प्रशासन ने वर्ष 2025 से 2028 के बीच जन्मे बच्चों के लिए 1,000 डॉलर तक के सरकारी निवेश खाते शुरू करने की योजना बनाई है. मस्क का यह कदम सीधे कॉरपोरेट जगत की ओर से बच्चों के लिए किया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा वेल्थ-शेयरिंग प्रयोग माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?
वहीं दूसरी ओर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिग्गज कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ (Anthropic) ने अपने आगामी 1 ट्रिलियन डॉलर के संभावित आईपीओ से पहले 5 फीसदी शेयर जनहित फंड को देने का ऐलान किया था. इस पर चुटकी लेते हुए मस्क ने कहा था कि किसी फंड या एनजीओ को देने के बजाय कंपनियों को सीधे जनता और बच्चों के हाथों में शेयर सौंपने चाहिए.
किसी बच्चे के गुल्लक में सिक्के डालने और उसके नाम पर दुनिया की सबसे आधुनिक अंतरिक्ष कंपनी का शेयर होने में जमीन-आसमान का फर्क है. मस्क का यह प्रयोग केवल पैसे बांटना नहीं है, बल्कि अमेरिका की पूरी नई पीढ़ी को अंतरिक्ष अनुसंधान, मार्स मिशन और स्टारलिंक जैसी तकनीकों का भावनात्मक व वित्तीय हिस्सेदार बना देना है. जब 7 करोड़ से अधिक बच्चे बड़े होकर खुद को स्पेसएक्स का मालिक समझेंगे, तो कंपनी के प्रति उनका भरोसा किसी भी सरकारी या निजी संस्थान से कहीं अधिक मजबूत होगा.
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…
बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…