प्रतिकात्मक फोटो
कर्नाटक की आईटी केपिटल कहे जाने वाले बेंगलुरु से एक बेहद शर्मनाक और डरावनी घटना सामने आई है. इस वारदात ने अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां के एक रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर ने सवारी के दौरान युवती के साथ बदसलूकी की, उसपर भद्दे कमेंट्स किए और जब उसने विरोध किया तो उसे धमकाया भी. इस खौफनाक अनुभव से सहमी हुई युवती ने सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर की है, जिसके बाद से लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.
पीड़ित युवती के अनुसार, उसने तीन दिन पहले पुलकेशिनगर स्थित अपने घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. सफर के दौरान आरोपी ड्राइवर सैयद ने रास्ते में उससे पूछा कि क्या उसे रेनकोट की जरूरत है और फिर उस पर गंदे कमेंट्स करने लगा. इतनी ही नहीं युवती ने जब इस बात पर आपत्ति जताई तब भी ड्राइवर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.
वहीं, ड्रॉप लोकेशन पर पहुंचने के बाद जब युवती ने ऑनलाइन पेमेंट करना चाहा, तो ड्राइवर ने क्यूआर कोड स्कैनर खराब होने का बहाना बनाकर उसका पर्सनल फोन नंबर हासिल करने की कोशिश की.
हद तो तब हो गई जब युवती ने किसी तरह फोनपे या ऑनलाइन माध्यम से पैसे चुका दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ड्राइवर वहां से हिला नहीं. वह लगातार युवती को भला-बुरा कहता रहा और धमकाता रहा. माहौल बिगड़ता देख पास ही खड़े एक सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव किया और युवती को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ड्राइवर वहीं खड़ा रहा और धमकियां देता रहा. इस घटना से बुरी तरह मानसिक प्रताड़ना झेल चुकी युवती ने हिम्मत जुटाई और सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपने साथ हुई आपबीती शेयर की.
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. लोग आरोपी ड्राइवर सैयद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभी भी कितने कड़े कदम उठाने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?
-भारत एक्सप्रेस
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…