बिजनेस

आज से शुरू हुआ नोटबदली का प्रोसेस, लेकिन जल्दबाजी की जरूरत नहीं जानें नियम

Exchange Of ₹2000 Notes : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI ) की ₹2000 के नोट वापस लेने की घोषणा के बाद फाइनली आज से बैंकों में नोटबदली का काम शुरू हो गया है. RBI ने इस काम को करने के लिए SOP जारी किया है, ताकि बिना हड़बड़ाहट के आराम से इस काम को अंजाम दिया जा सके. RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने खुद लोगों से अपील की है कि वो न तो बैंको में भीड़ लगाएं और न ही हड़बड़ी करें.

पंजाब नेशनल बैंक ने जारी किया बयान-

आरबीआई गवर्नर की प्रेस कांफ्रेंस के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने लोगो को जानकारी देने के लिए बयान जारी किया है कि नोटबदली के लिए किसी भी तरह के आधार कार्ड, पैन कार्ड या किसी भी दूसरे तरह के पहचान पत्र या फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है . 20000 रुपए के नोट एकमुश्त बिना किसी तरह की कागजी कार्यवाई के बदल दिये जाएंगे. PNB से पहले SBI ने भी कल इसी तरह का सर्कुलर जारी किया था.

ये भी पढ़ें- लौट आए अडानी शेयर्स के अच्छे दिन, लगातार तीसरे दिन स्टॉक्स में दिखी तेजी

क्या कहती है RBI की गाइडलाइंस-

रिजर्व बैंक (RBI) ने नोटों को बदलवाने के लिए गाइडलाइंस जारी किए हैं. इसमें साफ तौर पर कहा गया है बैंक अकाउंट में दो हजार रुपये के नोट को जमा करने की कोई लिमिट नहीं है. लेकिन इसके लिए बैंक के डिपॉजिट के नियमों का पालन करना होगा. जबकि अगर कोई व्यक्ति तुरंत एक्सचेंज करना चाहता है तो वो एक साथ एक बार 20000 रुपए के नोट से ज्यादा नोटबदली नहीं करा सकता.

बैंक अकाउंट न होने पर –

अगर कोई व्यक्ति ग्रामीण इलाके में रहता है. जहां बैंक की सुविधा नहीं है तो ऐसे लोग कॉरेस्पॉन्डेंट सेंटर पर जाकर भी नोटबदली करवा सकते हैं. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ऐसे सेंटर्स पर एक साथ सिर्फ ₹4000 तक के ही 2000 के नोट बदले जा सकते हैं.

इसके अलावा अगर किसी के पास बैंक में खाता भी न हो तब भी वो बैंक जाकर 20000 रुपए तक के नोटों को बदलवा सकते हैं और इसके लिए किसी तरह की फीस बैंक चार्ज नहीं करेंगे.एक और जगह है जहां लोग नोट एक्सचेंज के लिए कोशिश कर रहे हैं लेकिन पता चला है कि वहां नोट एक्सचेंज नहीं हो रहे हैं. हम बात कर रहे हैं इंडियन पोस्ट ऑफिस की.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

11 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

17 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

28 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

32 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

45 minutes ago