देश

2000 रु के नोटों को वापस लेने के फैसले के बाद भक्त ने मंदिर में चढ़ा दिए 2-2 हजार के 400 नोट

Himachal Pradesh: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रु के नोटों को वापस लेने का फैसला किया है. हालांकि, ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे. वहीं बैंक ने कहा कि 2000 रु के नोटों को वापस लेने के फैसले के कारण लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. ये नोट 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर बदले जा सकते हैं. इस बीच 2000 के नोट बंद होने की खबर के बाद हिमाचल प्रदेश में एक श्रद्धालु ने दो-दो हजार के 400 नोट मां ज्वालामुखी के दरबार में चढ़ा दिए.

मंदिर में चढ़ाए 8 लाख रु

श्रद्धालु द्वारा 8 लाख रु मां ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाने की खबर इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह राशि मंदिर में अकबर छत्र के पास रखे दान पात्र में चढ़ाई गई थी. जब इस बारे में पूछा गया तो नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि 30 सितंबर तक 2,000 रुपये के नोट बैंक में बदले जा सकते हैं. ऐसे में दरबार में अगर 2,000 रुपये के नोट चढ़ाए जाते हैं तो उनसे मंदिर को लाभ होगा और यह राशि मंदिर के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी.

जबकि मंदिर के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि मां ज्वालामुखी के दरबार में चढ़ाई गई इस राशि को श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मां के दर्शन के लिए एक से बढ़कर एक भक्त यहां आते हैं और मां के चरणों में बड़ा चढ़ावा चढ़ाते हैं. इसी तरह एक भक्त ने RBI द्वारा 2000 रु की नोटों को वापस लेने के फैसले के बाद ज्वालाजी मंदिर में 2000 के 400 रु के नोट चढ़ाए हैं.

ये भी पढ़ें: Australia: सिडनी में पीएम मोदी का ग्रैंड शो, एरीना स्टेडियम पहुंचे, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने किया गर्मजोशी से किया स्वागत

बता दें कि 2000 रु के नोटों को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. आरबीआई ने नोटों को बदलने के लिए निश्चित समय सीमा तय की है कि 30 सितंबर तक ये नोट बैंक में जाकर बदले जा सकते हैं. 2000 रु के नोट अभी बंद नहीं किए जा रहे हैं. आप इन नोटों का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकते हैं. 2000 रु के नोटों से आप खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीद सकते हैं, लेकिन आपको इन नोटों को 30 सितंबर तक बदल लेना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पायलट खुद ही प्लेन क्रैश करना चाहता था? सऊदी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा मामलाम

Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…

32 minutes ago

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

49 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

55 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

1 hour ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

1 hour ago