बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा
By Shubhra Rai
Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter
IND vs AUS WTC 2023 Final: एक तरफ देश में आईपीएल की धूम है तो वहीं दूसरी तरफ अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तारीख भी पास आ रही है. इस मुकाबले के लिए लंदन जाने वाली भारतीय टीम अलग-अलग ग्रुप में रवाना हो रही है और डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पूरी टीम आईपीएल फाइनल के बाद 30 मई तक लंदन पहुंचेगी. ये चैम्पियनशिप टीम इंडिया के लिए बेहद खास है क्योंकि भारत के पास बड़ा मौका है अपने लंबे इंतजार को खत्म करने का. ये मौका है आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का, जिसे इस बार रोहित एंड कंपनी जरूर खत्म करना चाहेगी.
आपको बता दें, जून से लंदन के ओवल में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल बनाम ऑस्ट्रेलिया की तैयारी शुरू करने के लिए भारत के दल का पहला बैच – सहायक स्टाफ सदस्यों, सहायक गेंदबाजों और टीम के कुछ सदस्यों से मिलकर – मंगलवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए. बता दें विराट कोहली और आर. अश्विन भी खिलाड़ियों के इसी दल का हिस्सा थे, लेकिन ये दोनों अब 24 मई को उड़ान भर सकते हैं.
30 मई को लंदन में इकट्ठा होगी भारतीय टीम
भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच सपोर्ट स्टाफ के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने के लिए मंगलवार तड़के लंदन के लिए रवाना हुआ. मैच 7-11 जून को द ओवल में खेला जाएगा. लंदन जाने वाली भारतीय टीम अलग-अलग ग्रुप में रवाना हो रही है और डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पूरी टीम आईपीएल फाइनल के बाद 30 मई तक लंदन पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: GT vs CSK, IPL 2023, Qualifier 1: गुरु-शिष्य की लड़ाई, कौन बनेगा पहला फाइनलिस्ट?
पहले बैच में ये खिलाडी हैं शामिल
पहले बैच में अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी हैं. सीनियर्स विराट कोहली और आर अश्विन, जिनकी टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स भी आईपीएल से बाहर हैं, बाद में, संभवत: 24 मई को रवाना होंगे. उमेश यादव, जिनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स भी आईपीएल से बाहर हो गई है, वे भी बाद में इंग्लैंड पहुंच सकते हैं.
लंदन के लिए रवाना हुए शार्दुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूल योजना आईपीएल लीग चरण के तुरंत बाद पहला बैच भेजने की थी. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि उन्हें बाद में जाने की अनुमति दी जाए. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 30 मई तक हर दिन बैच जाएगा.
इस बीच, जयदेव उनादकट, जो कंधे की चोट के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं, के डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए फिट होने की उम्मीद है और वह 27 मई के बाद रवाना हो सकते हैं. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहले बैच का हिस्सा होंगे और अन्य दो, ऋतुराज गायकवाड़ और सूर्यकुमार यादव आईपीएल मैचों के बाद जाएंगे.
–आईएएनएस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…