प्रतीकात्मक तस्वीर
Meta resume hiring soon : Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने 21 हजार लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला किया था . इस फैसले को 2 चरणों में पूरा किया जाना था. लेकिन मई में इसके दूसरे चरण के पूरा होने से पहले ही मेटा ने हायरिंग का ऐलान कर दिया है. जी हां मेटा कंपनी मई में छंटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने मुख्य टीमों में हायरिंग की प्रक्रिया को फिर से करने जा रहा है. कंपनी की एड सेल्स ग्रोथ में तीन तिमाही के नुकसान के बाद फाइनली ग्रोथ देखी जा रही है. जिसके बाद कंपनी ने हायरिंग का फैसला किया है.
आपको मालूम हो कि बीते कुछ महीनों में मार्क जकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा कंपनी ने कॉस्ट कटिंग को कम करने और संस्थान की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने और सीईओ के विजन के मुताबिक इस साल को ईयर ऑफ एफिसिएंशी बनाने के लिए आक्रामक होकर कई सारे फैसले लिए है और अब फाइनली इन सबी सख्त कदमों का असर कंपनी की परफार्मेंस पर दिखने लगा है.
ये भी पढ़ें- SEBI का कड़ा एक्शन, टेलीग्राम के जरिए लोगों का पैसा निवेश कराने वाले 6 लोगों को 3 साल के लिए किया बैन
मेटा ने 2023 की पहली तिमाही में अपने राजस्व में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि को हासिल किया है . जिसके बाद कंपनी की आय मार्च तिमाही में $28.6 बिलियन हो गई है, जबकि मुनाफा 24 प्रतिशत गिरकर $5.7 बिलियन हो गया.
यूजर बेस में इजाफा होने की वजह से कंपनी की वजह से सेल्स रेवेन्यू में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. आज की तारीख में 3 बिलियन लोग कंपनी के फेसबुक ( Facebook ) , व्हाट्सऐप ( Whatsapp ), इंस्टाग्राम ( Instagram ) 3 में एक ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस लिहाज से कंपनी के यूजर बेस में सालाना आधार पर 5 फीसदी का इजाफा हुआ है.
किन टीमों में होगी हायरिंग ( HIRING ) –
कंपनी अपने वर्चुअल रियल्टी वाले टार्गेट को पूरा करने के लिए generative AI, ads, infrastructure, और Reality Labs टीम में जोरदार तरीके से हायरिंग करेगी. कंपनी हायरिंग के दौरान 1-2 फीसदी लोगों को हायर करेगी. आपको मालूम हो कि फिलहाल कंपनी में 77114 लोग पूरी दुनिया में काम कर रहे हैं. जो पिछले साल की तुलना में लगभग 11 फीसदी कम है.
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…