सपा-कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
UP Nikay Chunav 2023: प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में दूसरे दलों के नेताओं का शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. गुरुवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कई सपा नेताओं और कांग्रेस के नेता को भाजपा की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर दिखे.
उप मुख्यमंत्री ने कहा की अखिलेश यादव सोशल मीडिया के नेता हैं. उनका जमीन पर कोई जनाधार नहीं है. सपा की गुंडागर्दी को भाजपा सरकार ने ख़त्म किया है. आज क़ानून का राज है. डिप्टी सीएम ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि, भाजपा ने मुस्लिमों को भी टिकट दिया है क्योंकि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है. आज भाजपा में कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता दिलप्रीत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और वह अपने साथियों के साथ निकाय चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगेंगे.
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा के निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य और पार्षद को भाजपा की सदस्यता दिलाई. समाजवादी पार्टी (सपा) के सरोजनीनगर से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पलक रावत भाजपा में शामिल हुईं. वहीं सपा के हैदरगंज द्वितीय वार्ड से निवर्तमान पार्षद तारा चंद्र रावत भाजपा में शामिल हुईं और कांग्रेस से दिलप्रीत ने ली भाजपा की सदस्यता ली. बता दें कि इससे पहले आगरा में राममूर्ति वर्मा की बहू अर्चना वर्मा ने भी बीजेपी की सदस्यता ली थी.
बता दें कि इस बार राज्य चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…