बिजनेस

Finfluencers के लिए जी का जंजाल बने फॉलोअर्स, जानें पूरी बात

Finfluencers Not Getting Work: सोशल मीडिया के इस युग में जितने ज्यादा फॉलोअर्स उतना अच्छा लेकिन Finfluencers के साथ अब ऐसा नहीं है. 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले Finfluencers के साथ ब्रांड्स काम नहीं करना चाहते हैं. Finfluencers का कहना है कि पहले जहां उन्हें हर महीने 20 तक ब्रांड कोलाबरेसन्स मिल जाते थे वहीं अब उन्हें 2 से ही काम चलाना पड़ता है.

दरअसल एक्सचेंजों द्वारा 2 फरवरी, 2023 को जारी किए गए “स्टॉक ब्रोकर्स के लिए विज्ञापन के संशोधित कोड” नाम के एक सर्कुलर के माध्यम से नियमों में बदलाव किया गया है. इस सर्कुलर के नियम 5 में विस्तार से विज्ञापनों के लिए नियम बताए गए हैं. इसमें साफ शब्दों में बताया गया स्टॉक एक्सचेंज से जुड़े विज्ञापनों में किसी भी सेलेब्रिटी को शामिल नहीं करना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10 लाख या 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाला कोई भी व्यक्ति सेलेब्रिटी माना जाएगा.

ये भी पढ़ें-IKIO Lighting की मार्केट में शानदार लिस्टिंग, 391/शेयर के प्राइस पर मार्केट में एंट्री

नए नियम के मुताबिक कोई भी स्टॉक ब्रोकर अब ऐसे फिनइंफ्लूएंसर्स के साथ कोलाबरेट नहीं कर सकते हैं.

इंफ्लूएंसर्स की कैटेगरी

Influencers

 

Followers fee
CAT -A 1 mn + ₹5-10 lakh
Cat-B 3- 8 लाख
Cat-C 50 हजार-1लाख
Nanoinfluencers 50 हजार

कोलाबरेटर्स छोटे फिनइंफ्लूएंसर्स के साथ काम करते हैं, जिससे कि न वो सिर्फ नियमों को मान पाते हैं बल्कि उनकी लागत भी कम होती है. बताया जाता है कि जहां एक कैटेगरी ए का फिनइंफ्लूएंसर एक वीडियो के लिए 5 से दस लाख रुपए चार्ज करता है वहीं इतने ही पैसे में कैटेगरी बी के 15 और 50 नौनो इंफ्लूएंसर्स को साइन कर सकते हैं. यही वजह है कि अब बड़े फिनफ्लूएंसर्स नए चैनल बनाने की योजना बनाना रहे है. ताकि वो ब्रांड्स के साथ कोलाबरेट कर सकें.

इसके अलावा ब्रांड्स को लगता है कि बड़े इंफ्लूएंसर्स का कंवर्जन रेशियो छोटे इंफ्लूएंसर्स जैसा नहीं है. इसीलिए ब्रांड्स बड़े इंफ्लूएंसर्स से किनारा कर रहे हैं.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

13 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

30 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

56 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago