देश

MP News: इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, टीआई लाइन हाजिर, एडीजी करेंगे जांच

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ गुरुवार की रात को सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकतार्ओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज मामले में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही इस मामले की जांच एडीजी स्तर के अधिकारी से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में संवाददाताओं से इंदौर की घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि इंदौर में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है. इंदौर में बजरंग दल के कार्यकतार्ओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले की जांच एडीजे स्तर का अधिकारी करेगा. पूरे मामले में संबंधित टीआई को लाइन अटैच कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ता गुरुवार की रात को शहर में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने पलासिया क्षेत्र में चक्का जाम भी किया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को चक्का जाम खत्म करने को कहा, मगर उन्होंने पुलिस की एक नहीं सुनी. उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की और लाठियां भी चलाई, जिसमें कई बजरंग दल कार्यकतार्ओं को चोटें आई हैं.

धरना-प्रदर्शन की सूचना नहीं: पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह के आंदोलन, धरना-प्रदर्शन की सूचना नहीं दी गई थी, जब इन कार्यकतार्ओं ने सड़क जाम किया तो उन्हें समझाया गया और बाद में बल प्रयोग किया गया. पुलिस की कार्रवाई में कई बजरंग दल कार्यकतार्ओं को चोटें भी आई हैं. वहीं, गुस्साए कार्यकतार्ओं ने पथराव भी किया, जिसके चलते कई इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति रही.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

20 minutes ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

40 minutes ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

48 minutes ago

वाराणसी जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर! काशी विश्वनाथ मंदिर में इन 5 दिन बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…

50 minutes ago