खेल

Asia Cup 2023: भारत के लिए खुशखबरी, टीम इंडिया में वापसी करने के लिए दो धुरंधर तैयार

Indian Cricket Team: बीते कुछ साल टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल रहे हैं. हार-जीत के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट को खिलाड़ियों की इंजरी ने काफी परेशान किया है. यहां तक बड़े खिलाड़ियों की बार-बार हो रही इंजरी को देखकर कप्तान रोहित शर्मा ने NCA पर ही सवाल खड़े कर दिए थे. लेकिन अब एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिलने वाली है. ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा की टीम इंडिया एशिया कप के आगामी सीजन से पहले अपनी फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान में उतरेगी. दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए अपनी संबंधित चोटों से उबरने की संभावना है. पूर्व चैंपियन पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा और इस टूर्नामेंट में ये दो धुरंधर खिलाड़ी लंबे समय के बाद वापसी को तैयार हैं.

छह देशों का एशिया कप पिछली बार श्रीलंका ने जीता था. एशियाई क्रिकेट परिषद ने पुष्टि की है कि टूर्नामेंट को एक हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और शेष 9 मैच श्रीलंका में होंगे. एशिया कप के पिछले संस्करण में तेज गेंदबाज बुमराह इंजरी के कारण टीम इंडिया में शामिल नहीं थे.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023: चार मैचों की मेजबानी मिलने पर PCB चीफ ने जताई खुशी, जय शाह की तारीफ में कही ये बात

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए दो धुरंधर तैयार

ESPNCricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पता चला है कि जसप्रीत बुमराह ने एनसीए में ‘हल्की गेंदबाजी’ का कार्यभार शुरू कर दिया है. बुमराह, जो अब मुख्य रूप से फिजियोथेरेपी के लिए एनसीए में हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल की घरेलू टी20ई श्रृंखला के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं. भारतीय तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2023 के आगामी संस्करण से पहले न्यूजीलैंड में पीठ की सर्जरी कराई. टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज काफी समय से टीम से बाहर है और टीम इंडिया को उनकी कमी काफी खली है. बुमराह और अय्यर अगर एशिया कप में वापसी करते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी होगी क्योंकि इसी साल भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है. 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

25 seconds ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

54 minutes ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

1 hour ago