बिजनेस

उद्योगपति गौतम अडानी ने की ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन की मेजबानी, दोनों देशों के रिश्तों को सराहा, बोले- सम्मानित महसूस कर रहा हूं

Gautam Adani News: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोमवार को कहा कि वह भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन की मेजबानी कर खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उच्चायुक्त कैमरन के विचार स्पष्ट और आकर्षक हैं.” गौतम अदाणी ने एक्स पर किए एक पोस्ट में, ब्रिटिश उच्चायुक्त के साथ हुई बैठक की जानकारी दी.

अडानी समूह के चेयरमैन ने कहा,”हमेशा बदल रहे और विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य पर उनकी तीखी व व्यावहारिक राय आकर्षक है. उन्हें यूके के प्रमुख विश्वविद्यालयों के लिए निर्धारित चेवनिंग-अदाणी एआई छात्रवृत्ति पुरस्कार विजेताओं के दूसरे बैच के साथ जुड़ते देखना भी प्रेरणादायक है.”

गौतम अडानी ने कहा, “अदाणी समूह इन होनहारों की मदद कर रोमांचित है, क्योंकि वे भारत और यूके दोनों के लिए एआई के उपयोग को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं.”

इसके पहले मई में अडानी समूह के अध्यक्ष ने कैमरन से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी थी.

एक्स पर किए एक पोस्ट में गौतम अडानी ने कहा कि “इराक और अफगानिस्तान सहित दुनिया भर में उनके कार्यकाल के दौरान साइबर सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा के भविष्य और अन्य अनेेक विषयों के बारे में जानना रोमांचक है.”

उन्होंने कहा, “हम भारत-ब्रिटेन संबंधों को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.”

एलेक्स एलिस के बाद भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त कैमरन देश में ब्रिटेन की पहली महिला दूत हैं.

अडानी समूह भारत के आवेदकों के लिए पांच पुरस्कार प्रदान कर रहा है, जो प्रतिष्ठित यूके द्वितीय श्रेणी के ऑनर्स डिग्री के बराबर शेवनिंग योग्य डिग्री का अध्ययन करना चाहते हैं.

समूह के अनुसार, “हम भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग को बढ़ावा देना चाहते हैं. इन होनहारों की मदद करने से भारत में एआई-एमएल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण और विकास में मदद मिलेगी.”

अडानी समूह ने कहा कि “हम उस क्रांति का नेतृत्व करना चाहते हैं, जो भारत को दुनिया के प्रौद्योगिकी केंद्र में बदल देगी. यह तभी संभव होगा जब हम अगली पीढ़ी को विश्व स्तरीय शिक्षा दिलाने में मदद करेंगे और इसका उपयोग दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने में करेंगे.

शेवनिंग वेबसाइट के अनुसार, अडानी समूह ने ग्रामीण भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास के लिए सात बिलियन डॉलर से अधिक की मदद की प्रतिबद्धता जताई है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

51 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago