देश

गौतम अदाणी ने नेशनल पैरा टीटी में उपलब्धियों के लिए नूरजहां जमानी को दी बधाई

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अदाणी एयरपोर्ट्स की नूरजहां जमानी को यूटीटी नेशनल पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई दी है. गौतम अदाणी ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में नूरजहां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अदाणी में एक और शानदार सप्ताह!”

उन्होंने लिखा, “अदाणी एयरपोर्ट्स की नूरजहां जमानी को ढेरों बधाइयां. यूटीटी नेशनल पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, उसके बाद नेशनल पैरा टेबल टेनिस 2024-25 में महिला सिंगल्स (क्लास 6) में फिर से स्वर्ण, मिक्स डबल्स में रजत और महिला डबल्स में कांस्य पदक जीते. यह अद्भुत सफलता हम सबके लिए गर्व की बात है.”

अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड में कार्यरत हैं नूरजहां

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, नूरजहां जमानी अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड में जूनियर ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में भी महिला वर्ग (क्लास 6) में रजत पदक जीता है.

वह अहमदाबाद रैकेट अकादमी से जुड़ी हुई हैं और 2023 में मिस्र में हुई आईटीटीएफ पैरा ओपन प्रतियोगिता में मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं.

व्हीलचेयर पर होने के बावजूद की बंजी जंपिंग

सोशल मीडिया पर पोस्ट तस्वीर में गौतम अदाणी के साथ अदाणी समूह के एक और कर्मचारी, के मेहता भी दिखाई दे रहे हैं, जो व्हीलचेयर पर होने के बावजूद ऋषिकेश में बंजी जंपिंग जैसे साहसिक खेल का अनुभव कर चुके हैं.

गौतम अदाणी ने पोस्ट में आगे लिखा, “मेरे साथ एक और निडर विजेता हैं, हमारी बिजनेस डेवलपमेंट टीम से के मेहता, जो हमारे अपने ‘बंजी चैंपियन’ हैं.” पोस्ट के अंत में लिखा गया, “उड़ान उन्हीं को मिलती है जो आसमान छूने का जज्बा रखते हैं. हम करके दिखाते हैं.”

कोई भी मुश्किल, कोई डर, हमारी इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकता

गौरतलब है कि ‘हम करके दिखाते हैं’ अदाणी समूह का एक मीडिया अभियान है, जो मई 2023 में शुरू हुआ था. इसे ओगिल्वी इंडिया ने तैयार किया था. इस अभियान का संदेश है – “हम मुश्किलों की नहीं सुनते, करके दिखाते हैं.” अदाणी की खास पहल ‘ग्रीन एक्स टॉक्स’ से जुड़े के मेहता को उनकी हिम्मत और जज़्बे के लिए खुद गौतम अदाणी ने सराहा है. गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अधिकतर लोग बंजी जंपिंग रोमांच के लिए करते हैं, लेकिन हमारे अपने अदाणियन के मेहता ने इसे एक संदेश देने के लिए किया.”

उन्होंने आगे लिखा, “ऋषिकेश की ऊंचाई से, व्हीलचेयर में बंधे हुए, के ने जो छलांग लगाई, वह दुनिया को बता गई कि कोई भी मुश्किल, कोई डर, हमारी इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकता. के, आप हमें सिर्फ प्रेरित नहीं करते, बल्कि यह भी दिखाते हो कि सच्चा अदाणियन कौन होता है. हम करके दिखाते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

15 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

17 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

44 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

49 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

1 hour ago