बिजनेस

ब्लॉक डील के बाद चढ़े HDFC Life Insurance के शेयर, जानें पूरी डीटेल

HDFC Life Insurance share price increased:  बुधवार को HDFC Life Insurance में ब्लॉक डील की खबर आई. Abrdn ने लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपने 1.6 फीसदी शेयर बेच दिये. बताया जा रहा है कि कंपनी ने लगभग 3.6 करोड़ शेयर ब्लॉक डील में बेचे हैं हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि इन शेयरों को खरीदा किसने है. बताया जा रहा है कि कंपनी का प्लान शेयर्स को बेचकर बाहर निकलने का था

खैर इस ब्लॉक डील का HDFC Life Insurance के शेयरों पर पॉजिटिव असर हुआ है. डील के बाद शेयर बाजार में शेयर का भाव इंट्रा डे में 592 तक पहुंचा. साफ शब्दों में कहें तो 1 बजे के दौरान HDFC Life Insurance के शेयर 1.26 फीसदी के इजाफे के साथ 592.50 रुपए की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. जबकि ब्लॉक डील के दौरान इन शेयरों के लिए 563-585 रुपए की कीमत ऑफर की गई थी.

ये भी पढ़ें- ब्लॉक डील के बाद चढ़े HDFC Life Insurance के शेयर, जानें पूरी डीटेल

इस साल HDFC Life Insurance के शेयरों में तेजी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)  के एचडीएसी बैंक को एचडीएफसी लाइफ में स्टेक बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद से आनी शुरू हुई है. रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक को लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाने की इजाजत दे दी थी जिसके बाद 21 अप्रैल से लेकर अब तक कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है. मार्च 2023 तक इंश्योरेंस कंपनी में एचडीएफसी बैंक की हिस्सेदारी लगभग 47 फीसदी थी.

बिजनेस म़ॉडल बदलने के मूड में कंपनी –

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 5 लाख से ज्यादा के इंश्योंरेंस को टैक्स के दायरे में लाने की घोषणा का कंपनी के शेयर्स पर अच्छा असर नहीं पड़ा. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों की पिटाई हुई. यही वजह है कि अब कंपनी छोटी पॉलिसी बिजनेस पर फोकस करना चाह रही है. दरअसल हमारे देश में अभी भी एक बड़ी आबादी इंश्योरेंस को टैक्स बचाने के लिए इस्तेमाल करती है, लेकिन वित्त मंत्री की घोषणा से लोगों के उस सेंटीमेंट को ठेस लगी. चूंकि अभी भी 5 लाख से कम प्रीमियम वाली प़ॉलिसीज टैक्स से बाहर हैं ऐसे में चांसेज हैं कि लोग अब छोटी पॉलिसीज में निवेश करना ज्यादा पसंद करेंगे.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago