खेल

WTC Final 2023: इंग्लैंड में इतिहास रचने की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती

India vs Australia, WTC Final 2023: 7 जून से टीम इंडिया को इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. भारत के पास एक शानदार मौका है अपने ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का. नया इतिहास रचने के लिए भारतीय खिलाड़ी भी तैयारी में जुट चुके हैं. बीते दो महीने क्रिकेट फैंस आईपीएल के खुमार में थे जो अब उतर चुका है. भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं जिनमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, पुजारा समेत कई अहम प्लेयर्स का नाम शामिल है. टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की राह आसान नहीं होने वाली है क्योंकि कुछ मुख्य खिलाड़ी इंजरी के कारण बाहर है तो कुछ खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं.

भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती

एक तरफ टीम इंडिया के सामने कई मुख्य खिलाड़ियों की कमी के कारण परफेक्ट टीम कॉम्बिनेशन की टेंशन है. वहीं दूसरी तरफ खतरनाक खिलाड़ियों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम है. अगर इस टीम के खिलाफ भारत को जीतना है तो केवल कागज पर नहीं बल्कि मैदान पर भी एक धाकड़ टीम उतारने की जरूरत है. बल्लेबाजी में टीम को जीत दिलाने का दामोदर इन-फॉर्म युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर ज्यादा होगा. वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का बल्ला चलना सबसे ज्यादा जरूरी है. वहीं इंग्लैंड की कंडिशंस में टीम इंडिया की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी जैसे धाकड़ गेंदबाजों के कंधों पर ज्यादा होगी. वहीं विकेटकीपर के रूप में किसे मौका मिलता है ये देखना भी बेहद दिलचस्प होने वाला है.

ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: इंग्लैंड पहुंचते ही ‘हिटमैन’ ने सबको चौंकाया, नेट्स पर करारे शॉट्स बहुत कुछ कहते हैं!

WTC फाइनल के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड:

IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

AUS: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगल्स (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लबसचगने, नाथन लियोन, टोड मर्फी , स्टीवन स्मिथ (उप-कप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिशेल मार्श, मैट रेनशॉ

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago