Doctor Venkatesh Death in Varanasi: उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिला जेल में बंद डॉक्टर वेंकटेश की मौत ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनकी पत्नी प्रियंका गौड़ ने जेल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है.
प्रियंका ने पुलिस निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति की मौत जेल में दवा न देने और मारपीट के कारण हुई.
डॉक्टर वेंकटेश की पत्नी प्रियंका गौड़ के अनुसार, वेंकटेश ने अजय तिवारी को 11 जून 2024 को ऑनलाइन 35,000 रुपये उधार दिए थे. अजय और उनके भाई संजय तिवारी ने इस राशि को न लौटाने के लिए वेंकटेश को फंसाने की साजिश रची.
संजय, जो खुद को डॉक्टर बताता था, ने बांसडीह रोड पर अवैध रूप से जनऔषधि केंद्र संचालित किया, जिसे वेंकटेश ने बंद करने का आदेश दिया था. इसके बाद, अजय और संजय ने सतर्कता समिति, वाराणसी के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर वेंकटेश पर रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाया.
12 जून 2025 को अजय ने 20,000 रुपये लौटाने के बहाने वेंकटेश को जाल में फंसाया, और सतर्कता समिति ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
प्रियंका ने बताया कि जेल में वेंकटेश को उनकी आवश्यक दवाएं नहीं दी गईं, जो हाइपरटेंशन और माइग्रेन के लिए जरूरी थीं. जेल अधीक्षक और जेलर ने कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी. वेंकटेश की शिकायत पर उन्हें 3-4 अज्ञात बंदी रक्षकों ने पीटा, उनके कपड़े फाड़े, और दवाएं छीनकर फेंक दीं. 16 जून 2025 को प्रियंका ने जेल में अपने पति से मुलाकात की, जहां उन्होंने देखा कि उनकी हालत गंभीर थी. उसी दिन प्रियंका ने वाराणसी कोर्ट में दवा और इलाज के लिए याचिका दायर की, लेकिन तब तक वेंकटेश की मौत हो चुकी थी.
प्रियंका ने अजय तिवारी, संजय तिवारी, सतर्कता समिति के 12 सदस्यों, जेल अधीक्षक, जेलर और अज्ञात बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसमें जेल प्रशासन और सतर्कता समिति के लोग शामिल थे. इस मामले ने जेल सुधार और कैदियों के अधिकारों पर बहस छेड़ दी है.
यह भी पढिए: क्या सोनम की कुंडली में था पति हत्या योग? किया जा रहा दावा- राजा से पहले कहीं और तय थी शादी
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…