बिजनेस

6 जून को खुलेगा IKIO Lighting का IPO,  प्राइस बैंड फिक्स

IKIO Lighting IPO :  LED लाइटिंग से जुड़ी कंपनी IKIO Lighting आईपीओ लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है. 6 जून को लॉन्च हो रहे इस आईपीओ का प्राइस बैंड भी फिक्स कर दिया गया है. इस आईपीओ के लिए 270-285 रुपए प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. 600 करोड़ रुपये के इस आईपीओ सब्सक्रिप्शन के तहत नए शेयर जारी होंगे और  साथ ही कंपनी के प्रमोटर्स ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री करेंगे.

कब खुलेगा आईपीओ-

वैसे तो ये आईपीओ सब्सक्रिप्शन ( IPO SUBSCRIPTION )  6 जून को खुलेगा लेकिन एंकर निवेशकों के लिए ये एक दिन पहले 5 जून को ही खुल जाएगा.

ये भी पढ़ें- Coal India में 3% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, रिटेल निवेशक भी लगा सकेंगे बोली

आईपीओ में कितना हिस्सा –

वैसे तो आईपीओ का साइज 600 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है लेकिन इसमें 350 करोड रूपए के नए शेयर्स लॉन्च किये जाएंगे जबकि प्रमोटर्स 10 रुपए फेस वैल्यू वाले 90 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे. इन शेयरों में 50 फीसदी हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ( QII )   के लिए और 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स और 35 फीसदी रीटेल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व है.

कब होगी लिस्टिंग-

आईपीओ की लिस्टिंग 16 जून को होगी जबकि आईपीओ अलॉटमेंट 13 जून को फाइनल किया जाएगा. आईपीओ से जो पैसा कंपनी जुटाएगी उसमें से 50 करोड़ लोन रीपेमेंट किया जाएगा. जबकि लगबग 212 करोड़ रुपया आईकियो सॉल्यूशन्स में निवेश करेगी.

आइकियो लाइटिंग एलईडी लाइट प्रोडक्ट्स को डिजाइन करती  हैं. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आइकियो की लाइट्स को अलग अलग ब्रांड्स अपने नाम से बेचते हैं. कंपनी के पास फिलहाल 4 मैनुफैक्चरिंग यूनिट्स हैं जिसमें से 3 एनसीआर में जबकि 1 हरिद्वार में है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

19 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago