बिजनेस

भारत बना Nissan Motors का ग्लोबल एक्सपोर्ट हब, 65 देशों में बढ़ा निर्यात

जापानी ऑटो कंपनी निसान ने भारत को अपने प्रमुख वैश्विक निर्यात केंद्रों में से एक बना दिया है. कंपनी ने अपने कॉम्पैक्ट SUV Magnite के लेफ्ट-हैंड ड्राइव (LHD) वर्जन की शिपिंग शुरू कर दी है. अब भारत से 65 देशों में निसान वाहनों का निर्यात होगा. यह जानकारी निसान इंडिया ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस ने दी.

भारत से 10,000 यूनिट का निर्यात शुरू

टोरेस के अनुसार, निसान ने विभिन्न वैश्विक बाजारों में 10,000 यूनिट LHD Magnite भेजने की योजना बनाई है. इसके साथ ही, कंपनी भारत में हाइब्रिड और CNG गाड़ियों को लाने पर भी विचार कर रही है. उन्होंने यह भी साफ किया कि निसान और होंडा के संभावित विलय से भारत में कंपनी की मौजूदा योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

निसान ने पहले 20 देशों में निर्यात किया था, लेकिन अब 45 नए देशों में शिपिंग शुरू होगी. फरवरी 2025 तक, कंपनी मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका और एशिया पैसिफिक क्षेत्रों में 2,000 यूनिट और लैटिन अमेरिका (मेक्सिको समेत) में 5,100 यूनिट भेजेगी.

टोरेस ने कहा कि ‘One Car, One World’ रणनीति के तहत LHD Magnite की शिपिंग भारत की क्षमता को दर्शाती है. भारत अब UK के साथ मिलकर निसान के लिए AMIEO (अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, इंडिया, यूरोप, ओशिनिया) क्षेत्र का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब बन जाएगा.

भारत में नए मॉडल और पावरट्रेन लाने की तैयारी

टोरेस ने बताया कि भारत के लिए पहले से घोषित योजनाएं सही दिशा में हैं. उन्होंने कहा, “हम और आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं. हम हाइब्रिड और CNG विकल्पों का अध्ययन कर रहे हैं. EV मॉडल की घोषणा पहले ही हो चुकी है, जिसे हम वित्तीय वर्ष 2026 के अंत तक लॉन्च करेंगे.”

इसके अलावा, कंपनी नई गाड़ियों को लेकर भी विचार कर रही है. उन्होंने कहा, “हम अपने मौजूदा मॉडल्स से आगे बढ़कर कुछ नए विकल्प भी लाने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल हम अंतिम चरण में हैं और जल्द इसकी पुष्टि करेंगे.”

भारत में निसान की मजबूती बरकरार

जब निसान और होंडा के विलय की चर्चाओं पर सवाल किया गया, तो टोरेस ने साफ किया कि “निसान भारत में अपने ऑपरेशंस, डीलर्स और ग्राहकों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.” उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और कंपनी यहां और विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

“हमारी FY26 योजना न केवल जारी रहेगी, बल्कि इससे आगे भी बढ़ेगी. हम नए पावरट्रेन और संभावित नए मॉडल्स पर भी काम कर रहे हैं,” टोरेस ने कहा.

FY26 योजना के तहत बड़ा लक्ष्य

निसान इंडिया ने अपने FY26 प्लान के तहत घरेलू बिक्री और निर्यात को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा है. कंपनी हर साल 1 लाख यूनिट्स का उत्पादन करेगी.

निसान इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्सा ने भी कहा कि LHD Magnite की शिपिंग भारत को वैश्विक उत्पादन और निर्यात हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. कंपनी भारत में अपने डीलर्स, भागीदारों और ग्राहकों के साथ मजबूती से जुड़ी रहेगी.


ये भी पढ़ें- एप्पल भारत में स्थानीयकृत अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में लाएगा एप्पल इंटेलिजेंस, सीईओ टिम कुक ने की पुष्टि


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

14 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

1 hour ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

2 hours ago