देश

राहुल गांधी ने फिर फैलाया झूठ! विदेशों में देश को नुकसान पहुंचाते हैं- एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मेरी दिसंबर 2024 की अमेरिका यात्रा के बारे में जानबूझकर गलत जानकारी दी है. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि उनकी यह यात्रा अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के लिए थी, न कि प्रधानमंत्री के लिए कोई निमंत्रण मांगने के उद्देश्य से.

जयशंकर ने कहा, “मैं अमेरिका में बाइडेन प्रशासन के विदेश मंत्री (Secretary of State) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) से मुलाकात करने गया था. इसके अलावा, मैंने हमारे महावाणिज्य दूत (कौंसल जनरल) की एक बैठक की अध्यक्षता भी की. मेरे प्रवास के दौरान अमेरिका के नवनियुक्त एनएसए ने मुझसे मुलाकात की, लेकिन किसी भी स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.”

उन्होंने आगे कहा कि यह सामान्य ज्ञान की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री आमतौर पर इस प्रकार के आयोजनों में शामिल नहीं होते. जयशंकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “उनका झूठ राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित हो सकता है, लेकिन इससे विदेशों में देश की छवि को नुकसान पहुंचता है.”

राहुल गांधी ने लोकसभा में क्या कहा था?

दरअसल, सोमवार को लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने दावा किया था कि अगर भारत में एक मजबूत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) प्रणाली होती, तो विदेश मंत्री को बार-बार अमेरिका जाकर प्रधानमंत्री की ताजपोशी के लिए अनुरोध नहीं करना पड़ता. उन्होंने कहा था, विदेश मंत्री को इतनी मेहनत न करनी पड़ती कि उन्हें अमेरिका जाकर कहना पड़ता- कृपया हमारे प्रधानमंत्री को बुलाइए.

राहुल गांधी के इस बयान के बाद जयशंकर ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उनके दावे को पूरी तरह झूठा करार दिया और स्पष्ट किया कि उनकी अमेरिका यात्रा का मकसद कुछ और था, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.


इसे भी पढ़ें- लोकसभा में Make in India पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- पीएम ने की कोशिश लेकिन हुए फेल


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago