खेल

बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के इस पूर्व कप्तान को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती

Tamim Iqbal Heart Attack: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ गया, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. तमीम ढाका प्रीमियर लीग (DPL) में मोहम्मदन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेल रहे थे. 50 ओवर के इस मुकाबले के दौरान, जब तमीम फील्डिंग कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ. उनकी तबीयत बिगड़ते देख टीम मैनेजमेंट ने बिना देरी किए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मोहम्मडेन स्पोर्टिंग क्लब और शिनेपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच खेले जा रहे मुकाबले में शामिल थे, जब उन्होंने अचानक छाती में दर्द की शिकायत की. पहले उन्हें हेलिकॉप्टर से ढाका ले जाने की योजना थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका. उनकी स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें नजदीकी अस्पताल फजिलातुन्नेसा में भर्ती कराया गया.  फिलहाल तमीम के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, लेकिन फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे.

यह काफी गंभीर हार्ट अटैक था

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चीफ फिजिशियन डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने तमीम इकबाल की स्थिति पर बयान देते हुए कहा, “सबसे पहले तमीम का स्थानीय अस्पताल में चेकअप कराया गया, जहां उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई. हम उन्हें ढाका ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हेलीपैड के लिए निकलते ही उनकी तकलीफ बढ़ गई. इसी वजह से उन्हें तत्काल वहीं के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह काफी गंभीर हार्ट अटैक था, जो हमारे लिए बेहद मुश्किल समय है. फिलहाल, वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी रिकवरी के लिए मेडिकल टीम पूरी कोशिश कर रही है.”

तमीम इकबाल ने क्रिकेट से लिया था संन्यास

बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. 35 वर्षीय तमीम ने इस साल जनवरी में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी. उन्होंने लिखा था कि, “मैं लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हूं, और अब यह दूरी हमेशा के लिए बनी रहेगी. मेरा अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो चुका है.” तमीम ने यह भी स्पष्ट किया कि वे चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले टीम का ध्यान भटकाना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने संन्यास लेने का निर्णय लिया.

बांग्लादेश क्रिकेट का सितारा

तमीम इकबाल ने 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना वनडे डेब्यू किया था. अपने शानदार करियर में उन्होंने 243 वनडे, 70 टेस्ट और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. तमीम के नाम 15,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन और 25 शतक दर्ज हैं, जो किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं.

2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी तमीम ने संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन एक दिन बाद अपना फैसला वापस ले लिया था. हालांकि, पीठ की चोट के कारण वे भारत में हुए विश्व कप में नहीं खेल सके. उन्होंने बांग्लादेश के लिए आखिरी मैच सितंबर 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेला था, जहां टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल कमेंट्री पैनल से इरफान पठान को किया गया बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

50 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे और किसे रहना होगा संभलकर? जानें ग्रहों की चाल का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…

1 hour ago

गोवर्धन पूजा पर क्यों लगाया जाता है अन्नकूट का भोग? जानिए इसमें छिपे सेहत के अनोखे राज

गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…

3 hours ago

9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानें सही तारीख, पूजा विधि और कृष्ण की कथा

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा 2026 इस बार 10 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. कार्तिक…

3 hours ago

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

9 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

9 hours ago