बिजनेस

तेजी से बढ़ रहा भारत का रिटेल सेक्टर, जल्द 10 प्रतिशत तक जा सकती है वृद्धि दर: RAI

भारत का रिटेल सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले महीनों में इसके और तीव्र गति से बढ़ने की उम्मीद है, यह जानकारी रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) की ओर से दी गई. मौजूदा समय में भारत के रिटेल सेक्टर की वैल्यू करीब 900 अरब डॉलर है.

आरएआई के अनुसार, देश का रिटेल सेक्टर वर्तमान में 5 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जल्द ही यह गति पकड़ेगा और 9 से 10 प्रतिशत की वृद्धि दर पर पहुंच जाएगा. आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा कि महामारी के ठीक बाद, रिटेल सेक्टर ने 20 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ जोरदार वापसी की है.

उन्होंने कहा, “हालांकि, पिछले एक साल में वृद्धि दर धीमी होकर लगभग 5 प्रतिशत रह गई. लेकिन, अब बाजार स्थिर होने, उपभोक्ताओं द्वारा अधिक खर्च करने और सही उपभोक्ता आधार के साथ, यह सेक्टर एक बार फिर तेजी से विकास के संकेत दे रहा है.”

मई 2025 में भारत भर में रिटेल बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई

आरएआई के 62वें खुदरा व्यापार सर्वेक्षण के अनुसार, मई 2025 में भारत भर में रिटेल बिक्री में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई. यह कई महीनों तक बिक्री में 4 से 5 प्रतिशत की मध्यम वृद्धि के बाद एक महत्वपूर्ण सुधार है.

क्षेत्रवार आधार पर, दक्षिण भारत ने मई में रिटेल बिक्री में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे अधिक बढ़त हासिल की. रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी भारत में रिटेल बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में क्रमशः 6 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

विभिन्न सेगमेंट में, क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) ने 10 प्रतिशत की सबसे अधिक वृद्धि दिखाई है. फर्नीचर के साथ-साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अच्छा प्रदर्शन किया. राजगोपालन ने कहा कि यह वृद्धि दर्शाती है कि लोग अब अधिक खर्च करने को तैयार हैं. उपभोक्ता भावना में सुधार से रिटेल बिक्री में और तेजी आ सकती है और निकट भविष्य में यह क्षेत्र दोहरे अंकों की वृद्धि के करीब पहुंच सकता है.


ये भी पढ़ें: भारतीय सीमेंट सेक्टर की वॉल्यूम मई में 9 प्रतिशत बढ़कर 39.6 मिलियन मीट्रिक टन रही


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago