देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में किया हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन, कहा- पीएम मोदी ने पूरा किया अपना वादा

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के निजामाबाद में हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार, भाजपा के सांसद लक्ष्मण, निजामाबाद से भाजपा के लोकसभा सदस्य डी अरविंद समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इससे पहले हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने पर किशन रेड्डी और अन्य नेताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.

पीएम मोदी ने 2023 में की थी घोषणा

इस संबंध में भाजपा की तेलंगाना इकाई ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2023 के चुनाव में तेलंगाना के लोगों से हल्दी बोर्ड की स्थापना की घोषणा की थी. जिसे अब पूरा कर दिया गया है.

अमित शाह ने दी किसानों को बधाई

गृह मंत्री अमित शाह निजामाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तेलंगाना के किसानों को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं. हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2023 के चुनाव में तेलंगाना के किसानों से वादा किया था कि वो हल्दी बोर्ड की स्थापना करेंगे. वो वादा अब पूरा हुआ.

हल्दी बोर्ड का हेडक्वार्टर भी यहीं होगा- शाह

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने तेलंगाना में ना सिर्फ हल्दी बोर्ड की स्थापना की है, बल्कि हल्दी बोर्ड का हेडक्वार्टर भी यहीं देकर हल्दी किसानों का काम कर दिया है.

पीएम मोदी ने 200 करोड़ किए आवंटित

भाजपा की तेलंगाना इकाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दी की फसल की गुणवत्ता में सुधार, अनुसंधान करने और किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. भाजपा ने कहा कि निजामाबाद में हल्दी किसानों के द्वारा हल्दी बोर्ड की स्थापना की मांग बहुत पुरानी है. यह हमेशा से एक चुनावी मुद्दा रहा है.

निजामाबाद से भाजपा के लोकसभा सदस्य डी अरविंद ने भी यहां के किसानों से हल्दी बोर्ड की स्थापना करने का वादा किया था. जिसका उन्हें चुनावी लाभ भी मिला था. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों में बीआरएस के एमएलसी और तत्कालीन मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को हराया था. वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में वो फिर से सांसद चुने गए.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

7 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

12 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

14 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

26 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

35 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

48 minutes ago