बिजनेस

भारत में औसत वेतन 2025 में 9.4% बढ़ेगा, ई-कॉमर्स सेक्टर सबसे आगे: EY रिपोर्ट

भारत में वेतन वृद्धि को लेकर अच्छी खबर आई है. EY की “फ्यूचर ऑफ पे” रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत में औसत वेतन 9.4% बढ़ेगा. हालांकि, यह 2024 के 9.6% से थोड़ा कम रहेगा. ई-कॉमर्स सेक्टर में 10.5% की वेतन वृद्धि होने की उम्मीद है. इसकी वजह डिजिटल कॉमर्स का तेजी से बढ़ना, उपभोक्ताओं का अधिक खर्च करना और नई तकनीकों का विस्तार है.

वित्तीय सेवा क्षेत्र भी पीछे नहीं है. यहां 10.3% वेतन वृद्धि हो सकती है, खासतौर पर फिनटेक, डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मांग के कारण.

अन्य क्षेत्रों में वेतन वृद्धि के रुझान

  • ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) में वेतन वृद्धि 10.2% तक पहुंच सकती है, जो 2024 में 10.0% थी.
  • आईटी सेक्टर में वेतन वृद्धि 9.6% रहने का अनुमान है, जो 2024 में 9.8% थी.
  • आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज (ITES) में वेतन वृद्धि 9% रहेगी, जो 2024 में 9.2% थी.

नौकरी में स्थिरता और नई मांगें

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां अब वेतन से ज्यादा लचीलापन (Flexibility) और वित्तीय सुरक्षा (Financial Security) पर ध्यान दे रही हैं.

  • कर्मचारियों की त्यागपत्र दर (Attrition Rate) 2023 में 18.3% से घटकर 2024 में 17.5% हो गई.
  • एआई (AI) विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर मशीन लर्निंग और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग में.
  • CEO वेतन में 18-20% की वृद्धि हुई, जहां प्रोमोटर CEOs को प्रोफेशनल CEOs से 30-40% ज्यादा वेतन मिल रहा है.

वर्क फ्रॉम होम और नई वर्किंग पॉलिसी

रिपोर्ट बताती है कि अब कंपनियां पारंपरिक वेतन संरचना से आगे बढ़ रही हैं.

  • 90% कर्मचारी हाइब्रिड मोड (ऑफिस + वर्क फ्रॉम होम) में काम कर रहे हैं.
  • 50% कंपनियां गिग और टेम्पररी जॉब्स की ओर रुझान दिखा रही हैं.
  • 65% कंपनियां मानती हैं कि लचीले वर्क ऑप्शंस टैलेंट हायरिंग में अहम भूमिका निभाते हैं.

ESOPs, RSUs और SARs जैसी योजनाओं को अपनाने वाली कंपनियों की संख्या 2020 में 63% से बढ़कर 2024 में 75% हो गई. ESOPs (71%) सबसे लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव बने हुए हैं.


ये भी पढ़ें- भारत में यात्री वाहन बिक्री में अगले वित्त वर्ष 4-7% की वृद्धि की उम्मीद: ICRA


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago