बिजनेस

2024 में एग्रीफूड टेक सेक्टर के लिए निवेश हासिल करने में विकासशील देशों में शीर्ष पर रहा भारत: रिपोर्ट

भारत 2024 में एग्रीफूड टेक सेक्टर के लिए निवेश हासिल करने में विकासशील देशों में शीर्ष पर रहा. इस सेक्टर की फंडिंग में बीते वर्ष 215 प्रतिशत की बढ़त हुई. वहीं, डील की संख्या में 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म, एगफंडर के सहयोग से ओमनिवोर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार है कि 2024 में शीर्ष 10 देशों में से पांच में निवेश में वृद्धि हुई है.

रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले साल भारत के एग्रीफूड टेक स्टार्टअप में निवेश 3 गुना से अधिक बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गया है. सिंगापुर में निवेश 3 प्रतिशत बढ़कर 172 मिलियन डॉलर, मैक्सिको में निवेश 250 प्रतिशत बढ़कर 97 मिलियन डॉलर और वियतनाम में निवेश 350 प्रतिशत बढ़कर 87 मिलियन डॉलर और चिली में निवेश 33 प्रतिशत बढ़कर 58 मिलियन डॉलर रहा.

सबसे ज्यादा फंड पाने वाली एग्रीफूडटेक कंपनी बनी जेप्टो

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश में यह वृद्धि क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो द्वारा जुटाए गए फंड की वजह से हुई है. जेप्टो 2024 में वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा फंड पाने वाली एग्रीफूडटेक कंपनी थी, जिसने तीन लेट-स्टेज सौदों के जरिए लगभग 1.4 अरब डॉलर जुटाए.

2024 में विकासशील बाजारों में एग्रीफूड टेक इन्वेस्टमेंट सालाना आधार पर 63 प्रतिशत बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गई है, जो कि वैश्विक स्तर पर हुए कुल निवेश का 23 प्रतिशत है. रिपोर्ट के मुताबिक, “बीते वर्ष सालाना आधार पर डील की संख्या में 8.4 प्रतिशत की कमी देखने को मिली. इसकी वजह कम, लेकिन बड़ी डील होना है.”

रिपोर्ट में कहा गया है, “भारत दुनिया के सबसे स्थापित एगटेक इकोसिस्टम में से एक है. देश में स्टार्टअप्स ने जेप्टो को छोड़कर सालाना आधार पर 49 प्रतिशत अधिक धन जुटाया है. एग मार्केटप्लेस और मिडस्ट्रीम टेक स्टार्टअप्स ने अकेले ही लगभग 500 मिलियन डॉलर जुटाए हैं.”

रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील बाजारों के एग्रीफूड टेक सेक्टर में फंडिंग 2023 और 2024 के बीच काफी हद तक (63 प्रतिशत) बढ़ी है, जबकि ग्लोबल एग्रीफूड टेक सेक्टर में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है.


ये भी पढ़ें: भारत में ऑफिस लीजिंग 2025 की पहली तिमाही में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago