बिजनेस

वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत: S&P Global

वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच, भारत की विकास दर मजबूत बनी हुई है और देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है. एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) की बुधवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. यह पॉजिटिव आउटलुक देश के घरेलू बफर और बाहरी चुनौतियों के परस्पर प्रभाव से निर्मित हो रहा है.

एसएंडपी ग्लोबल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत की ग्रोथ परफॉर्मेंस दिखाती है कि पिछले बाहरी झटकों ने देश के लिए अल्पकालिक चुनौतियां पैदा की हैं, लेकिन इनसे देश की दीर्घकालिक विकास की गति बाधित नहीं हुई है.”

इसके अलावा, भारत ने आर्थिक सुधारों, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और प्रक्रियागत सुधारों को आगे बढ़ाकर विकसित देशों के मुकाबले अपनी विकास क्षमता को बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है.

प्राइवेट क्रेडिट इंडस्ट्री भी विकास के लिए तैयार है

रिपोर्ट के अनुसार, भारत वैश्विक व्यापार में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा, जिससे आर्थिक विकास, पूंजी आकर्षण और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी. देश की तेजी से इंटीग्रेट होती जा रही है और अर्थव्यवस्था को सुधार की जरूरत है.

ट्रेडिशनल लेंडर्स द्वारा छोड़े गए फाइनेंशियल गैप और घरेलू इनसॉल्वेंसी फ्रेमवर्क की मजबूती से प्राइवेट क्रेडिट इंडस्ट्री भी विकास के लिए तैयार है. रिपोर्ट में अगले 10 वर्षों में ग्लोबल शिपबिल्डिंग मार्केट में भारत की अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की क्षमता पर भी प्रकाश डाला गया है.

परिवर्तन के दौर से गुजर रहा डिजिटल सेक्टर

रिपोर्ट में कहा गया है, “हालांकि देश की महत्वाकांक्षाएं स्पष्ट हैं, लेकिन भारत को 2047 तक टॉप पांच शिपबिल्डिंग नेशन में शामिल होने के लिए एक स्पष्ट रणनीति की आवश्यकता है, जो आज के 1 प्रतिशत से भी कम वैश्विक बाजार हिस्सेदारी से एक चुनौतीपूर्ण यात्रा है.”

भारत का डिजिटल सेक्टर अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जो डेटा सेंटर जैसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा दे रहा है और डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो वर्षों में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत डेटा सेंटर की बिजली मांग को लेकर जापान और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन जाएगा.


ये भी पढ़ें: GST 2.0: जीएसटी सुधारों के कारण वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

12 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

13 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

25 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

41 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

52 minutes ago