देश

Bihar Election 2025: अब प्रत्याशियों की दिखेगी कलर फोटो, चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव से पहले जारी की नई गाइडलाइन

Bihar Election 2025: अगले कुछ महीनों के अंदर बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा. हालांकि, चुनाव आयोग (ECI) ने अभी अधिकारिक तौर बिहार चुनाव को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है.आयोग ने बुधवार (17 सितंबर) को बिहार चुनाव को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है.

आयोग ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से ईवीएम बैलेट पेपर के लेआउट में बदलाव के लिए अपने दिशानिर्देशों को अपडेट किया है. चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत अब ईवीएम बैलेट पेपर में उम्मीदवारों की तस्वीरें अब रंगीन होंगी, जो पहले ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करती थी. इससे मतदाताओं को उम्मीदवारों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी.

नई गाइडलाइन के अनुसार, संभवत: कुछ ऐसा दिख सकता है बैलेट पेपर.

यह तस्वीर आवंटित फोटो की जगह के तीन-चौथाई हिस्से को कवर करेगी, ताकि मतदाता चेहरों को अधिक स्पष्ट रूप से देख सकें. इसके अलावा, बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के क्रम संख्या को भी अधिक प्रमुखता दी जाएगी. यह प्रयोग बिहार से शुरू किया जा रहा है इसके बाद इसे अन्य राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा.

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी

पहले गाइडलाइन में केवल उम्मीदवार के मूल जानकारी जैसे नाम, पार्टी का चुनाव चिह्न और क्रमांक संख्या की आवश्यकता होती थी, जिसमें फोटो या तो नहीं होती थीं या मोनोक्रोम होती थीं और फोटो का साइज अपेक्षाकृत छोटा होता था.

नए नियमों के तहत बैलेट पेपर को मतदाताओं के लिए अधिक अनुकूल बनाने और मतदान केंद्रों पर भ्रम को कम करने के लिए डिज़ाइन और प्रिंट दोनों में बदलाव किए गए हैं. इन बदलावों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है और मतदाताओं का विश्वास मजबूत करना है कि मतदाता उम्मीदवारों की तस्वीरों और क्रम संखया को विश्वसनीय रूप से मिलान कर सकें.


ये भी पढ़ें: Bihar News: नवरात्रि से पहले बिहार सरकार का तोहफा, मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये, जानिए कैसे मिलेगा फायदा?


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago