बिजनेस

भारत की कंपनियों ने अमेरिका में किया है 40 अरब डॉलर का निवेश- CII की रिपोर्ट

America: अमेरिका में इन दिनों बैंकिंग सेक्टर की हालत ठीक नहीं चल रही है. देश के केंद्रीय बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. वहीं अमेरिका के खस्ताहाल होते बैंकिंग सेक्टर को लेकर भारत में भी चिंता देखी जा रही है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका के बैंकों में भारतीय कंपनियों द्वारा किया गया अरबों डॉलर का निवेश है.

सीआईआई की रिपोर्ट

अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर को लेकर लगातार नकारात्मक खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि यहां के 180 से ज्यादा बैंक कंगाली की राह पर हैं. वहीं इसे आने वाली मंदी का संकेत माना जा रहा है. भारतीय उद्योग परिसंघ ने ‘इंडियन रूट्स, अमेरिकन सॉइल’ नाम से एक रिपोर्ट का प्रकाशन किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की कंपनियों ने अमेरिका में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है.

भारतीय कंपनियों द्वारा निवेश

भारतीय कंपनियों द्वारा अमेरिका के टेक्सास में सबसे ज्यादा निवेश किया गया है. वहीं इसके बाद जॉर्जिया, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और मैसाचुसेट्स में इंवेस्टमेंट किया गया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक 85 प्रतिशत कंपनियां अगले पांच साल में एडिशनल लोकल रिक्रूटमेंट की प्लानिंग कर रही है. इंडियन एफडीआई ने अमेरिका में आईटी एंड टेलीकॉम, मैन्युफैक्चरिंग, लाइफ साइंस और फार्मास्यूटिकल्स एंड हेल्थ जैसे विभिन्न सेक्टरों की 163 बड़ी कंपनियों में  भारी भरकम धन राशि निवेश किया है.

इसे भी पढ़ें: CEAT Q4 Results: 5 गुना प्रॉफिट के साथ कंपनी ने 12 रुपए प्रति शेयर डिवीडेंड का किया ऐलान

भारत पर इस मंदी का कितना असर

भारत की कंपनियों पर अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर में आई इस मंदी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इन कंपनियों को भारी नुकसान हो सकता है. वहीं इस समय भारत की ये कंपनियां अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम मानी जा रही हैं. वहीं जानकार यह भी कहते हैं कि अमेरिका में मौजूद भारत की ये कंपनियां इस मंदी के बावजूद अमेरिका में ही बनी रहेंगी क्योंकि माना जा रहा है कि यह नुकसान लंबे वक्त तक नहीं रहने वाला है. जानकारो की मानें तो अमेरिका जल्द ही इस मंदी से निपट लेगा. इस कारण कंपनियां इसे लेकर फिलहाल बहुत चिंतित नहीं दिख रही हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

24 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

38 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago