दुनिया

पाकिस्तान में रोटी तक के पड़े लाले, आटा मिल्स एसोसिएशन ने सभी मिलों को अनिश्चितकालीन बंद करने का किया ऐलान

Pakistan: महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ गए हैं. आलम यह है कि यहां गेहूं के आटे की किल्लत और बढ़ गई है. इस स्थिति को लेकर पाकिस्तान फ्लोर मिल्स एसोसिएशन (PFMA) ने कहा है कि आटा मिलों को घरेलू मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक गेहूं नहीं मिल पा रहा है जिससे यह संकट बढ़ा है. वहीं एआरवाई न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के आटा मिल्स एसोसिएशन ने सभी मिलों को अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा की है.

फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी आमिर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आटा मिलें गुरुवार शाम 7 बजे से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी क्योंकि खाद्य विभाग ने उनके साथ धोखा किया है. उन्होंने कहा कि जब सिंध के अंदर से कराची में गेहूं की आवक पर प्रतिबंध के कारण मिलें हड़ताल पर चली गई थीं, उस समय प्रांतीय खाद्य मंत्री ने पांच लाख बोरी गेहूं का वादा किया था. यह कराची की मिलों के लिए दो महीने के लिए काफी था. एआरवाई न्यूज के मुताबिक, आश्वासन पर आटा मिलों ने हड़ताल खत्म कर दी.

खाद्य विभाग पर लगाया आरोप

आमिर ने कहा कि मिलों को 30 अप्रैल तक नौ लाख बोरी और बाकी 11 लाख बोरी गेहूं 10 मई तक मिलनी थी, लेकिन खाद्य विभाग ने उनके साथ धोखा किया और आज तक उन्हें केवल चार लाख बोरी ही मिली है.\

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में महा ‘आटा घोटाला’, आर्थिक कंगाली में सरकारी अधिकारी डकार गए 20 अरब रुपये, जानें क्या है पूरा मामला

फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इस स्थिति के कारण कराची में 70 प्रतिशत आटा मिलों ने काम करना बंद कर दिया है. इसके बाद और अधिक आटा मिलें बंद होने जा रही हैं. चौधरी आमिर के मुताबिक, शहर में आटे का घोर संकट है. बता दें कि पाकिस्तान महंगाई की मार झेल रहा है. खाने-पीने की चीजें इस कदर महंगी हो चुकी हैं कि आम आदमी के लिए रोटी तक का जुगाड़ कर पाना मुश्किल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

16 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

26 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago