बिजनेस

हरे निशान के साथ खुला Indian Share Market, इन्फ्रा शेयरों में देखी गई तेजी

भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. सुबह 9:35 पर सेंसेक्स 168 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,506 और निफ्टी 55 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,877 पर था.

शुरुआती कारोबार में तेजी

दिग्गज इन्फ्रास्ट्रक्चर एलएंडटी की ओर से अच्छे नतीजे पेश किए जाने के कारण, शुरुआती कारोबार में इन्फ्रा शेयरों में तेजी देखी जा रही है और निफ्टी इन्फ्रा इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.

सेक्टोरल आधार पर पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा हरे निशान में थे. ऑटो, आईटी, रियल्टी, मीडिया और ऑयल एवं गैस लाल निशान में थे.

मिलाजुला कारोबार

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 64 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,920 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 11 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18,263 पर था.

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट,सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बीईएल, एमएंडएम और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स थे टाटा मोटर्स, इटरनल (जोमैटो), आईटीसी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएस, टाइटन, इन्फोसिस और रिलायंस टॉप लूजर्स थे.

एनालिस्ट हार्दिक मटालिया ने क्या कहा ?

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग में एनालिस्ट हार्दिक मटालिया ने कहा कि निफ्टी ने 100 ईएमए के पास सपोर्ट लिया है. अगर यह 24,800 के स्तर तोड़ने में कामयाब रहता है तो इसमें 25,000 और 25,200 के स्तर देखने को मिल सकते हैं. वहीं, अगर गिरावट होती है तो 24,600 का स्तर टूटने के बाद 24,200-24,160 के स्तर देखने को मिल सकते हैं.

एशिया के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार

एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे, जबकि हांगकांग और जकार्ता लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 29 जुलाई को बिकवाली का सिलसिला जारी रखते हुए 4,636 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने उसी दिन शेयरों में 6,146 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

15 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

45 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

56 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago