Bharat Express DD Free Dish

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को वैश्विक क्वालिटी एश्योरेंस प्रोवाइडर इंटरटेक द्वारा ‘ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ संगठन के रूप में किया गया प्रमाणित

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बुधवार (24 सितंबर) को कहा कि उसके सभी ऑपरेशनल साइट और कॉर्पोरेट हेडक्वाटर्स को वैश्विक टोटल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोवाइडर इंटरटेक द्वारा ‘ज़ीरो-वेस्ट-टू-लैंडफिल’ (ZWL) प्रमाणित किया गया है.

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बुधवार (24 सितंबर) को कहा कि उसके सभी ऑपरेशनल साइट और कॉर्पोरेट हेडक्वाटर्स को वैश्विक टोटल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोवाइडर इंटरटेक द्वारा ‘ज़ीरो-वेस्ट-टू-लैंडफिल’ (ZWL) प्रमाणित किया गया है. कंपनी ने 100% डायवर्जन रेट और 0% लैंडफिल वेस्ट प्राप्त किया है.

‘ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ का अर्थ है लैंडफिल से कम से कम 90% वेस्ट को मुख्य रूप से रिडक्शन, रियूज , रिसाइकिल और रिकवरी के माध्यम से डायवर्ट करना. यह एक अपशिष्ट प्रबंधन (Waste Management) नीति है जो संसाधनों को लंबे समय तक उपयोग में रखकर उनके संरक्षण पर केंद्रित है, जिससे नई सामग्रियों की आवश्यकता कम होती है और पर्यावरणीय प्रभाव न्यूनतम होता है.

लगातार 3 सालों तक 99% से अधिक डायवर्जन

यह उपलब्धि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) की ईएसजी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसकी शुरुआत वित्त वर्ष 21 में “ईएसजी बेंचमार्किंग में वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 इलेक्ट्रिक यूटिलिटी कंपनियों” में अपनी जगह बनाने के नज़रिए के साथ हुई थी. पिछले तीन वर्षों में कंपनी ने 99.87%, 99.88% और 99.99% की प्रभावशाली डायवर्जन रेट हासिल की हैं, जिससे यह लगातार तीन वर्षों तक 99% से अधिक डायवर्जन बनाए रखने वाली भारत की पहली ट्रांसमिशन कंपनी बन गई है.

इस वर्ष भी, AESL 100% के स्वर्णिम आंकड़े तक पहुँचने वाली एकमात्र ट्रांसमिशन यूटिलिटी है. AESL के ऑपरेशन साइट 16 राज्यों में 54 स्थानों पर फैले हुए हैं. इनमें से कई साइट रिमोट और दुर्गम क्षेत्रों में हैं, जिससे ZWL का दर्जा चुनौतीपूर्ण हो जाता है. यह उपलब्धि कंपनी की मजबूत ESG प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो ऑपरेशनल एक्सिलेंस को स्थिरता के साथ जोड़ती है.

क्या है अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड

AESL, अदाणी पोर्टफोलियो का एक हिस्सा, जिसकी ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं, जैसे पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्युशन, स्मार्ट मीटरिंग और कुलिंग सॉल्युशन में मौजूदगी है. AESL देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसकी उपस्थिति भारत के 16 राज्यों में है और इसका ट्रांसमि नेटवर्क 26,696 वर्ग किलोमीटर और 93,236 MVA रूपांतरण क्षमता का है.


ये भी पढ़ें: ‘सत्यमेव जयते’! हिंडनबर्ग आरोपों से बेदाग निकला अदाणी ग्रुप, शेयरधारकों को लिखी चिट्ठी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read