बिजनेस

GST रिफॉर्म के बीच मामूली गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी शेयर टूटे

Indian Stock Market: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला. नए अमेरिकी एच-1बी वीजा नियम को लेकर चिंताओं के बीच शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में गिरावट रही.

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

सुबह करीब 9.26 बजे सेंसेक्स 189 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,772 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 40 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,286 पर था. सुबह के कारोबार में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और कोफर्ज जैसे आईटी दिग्गज शेयरों में गिरावट देखी गई.

अमेरिकी वीजा नियम से मिली राहत

अमेरिकी सरकार ने कहा है कि अपने देश लौटने वाले वीजा धारकों को 1 लाख डॉलर की फीस देने की जरूरत नहीं होगी, जिससे भारतीय आईटी कंपनियों को थोड़ी राहत मिली. व्हाइट हाउस ने कहा कि वीजा फीस एक बार का भुगतान होगा, जो नए लॉटरी साइकल (मार्च-अप्रैल 2026) से नए आवेदनों पर लागू होगा. यह रिन्यूअल पर लागू नहीं होगा.

अन्य सेक्टर्स का हाल

इस बीच, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.05 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. टॉप लूजर्स की लिस्ट में टेक महिंद्रा, टीसीएस, टाटा मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल और डॉ रेड्डीज लैब्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: GST स्लैब में कटौती के बाद अमूल ने घटाए 700 से ज्यादा उत्पादों के दाम, जानें कौन सी चीज हुई कितनी सस्ती

टेक्निकल व्यू

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी ने 2.68 प्रतिशत की सबसे अधिक गिरावट दर्ज की. निफ्टी फार्मा 0.45 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.33 प्रतिशत गिरे. बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. निफ्टी इंडेक्स 25,300 के स्तर से ऊपर बना हुआ है, पिछले सत्र में यह 25,327 पर बंद हुआ था. इंडेक्स अपने प्रमुख मूविंग एवरेज – 20-डे, 50-डे और 200-डे ईएमए से ऊपर बना हुआ है, जो बाजार में तेजी के रुख को दर्शाता है.

विशेषज्ञों की राय

विश्लेषकों का अनुमान है कि जब तक इंडेक्स इन औसत स्तरों से ऊपर रहेगा, तब तक सेंटीमेंट पॉजिटिव रहेगा। तत्काल प्रतिरोध पहले 25,500 पर है, इसके बाद 25,600 और 25,850 का जोन है. सपोर्ट 25,000 और 25,150 जोन पर है. उन्होंने कहा कि मार्केट में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिल सकता है, क्योंकि एच-1बी वीजा मुद्दे से आईटी सेक्टर प्रभावित हो सकता है और आज से कम जीएसटी दरों से खपत बढ़ने की संभावना से घरेलू खपत थीम पॉजिटिव हो सकती है.

वैश्विक बाजार का रुख

अमेरिकी मार्केट में पिछले ट्रेडिंग सेशन में नैस्डैक 0.72 प्रतिशत, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.49 प्रतिशत और डाउ 0.37 प्रतिशत बढ़ा. सुबह के सेशन में अधिकांश एशियाई मार्केट हरे रंग में कारोबार कर रहे थे. चीन का शंघाई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत और शेन्जेन 0.17 प्रतिशत की बढ़त में रहे. जापान का निक्केई 1.45 प्रतिशत बढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.82 प्रतिशत गिरा. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.06 प्रतिशत बढ़ा. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 390.74 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,105.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

22 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

26 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

38 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

39 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

54 minutes ago