बिजनेस

अमेरिका को भारत का निर्यात 77 अरब डॉलर पार, 30 वर्षों से CAGR 10.3% से बढ़ रहा

भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 24 में 18 प्रतिशत रही है और इसमें लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है. बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत का अमेरिका को निर्यात लगातार बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 24 में इसकी वैल्यू 77.5 अरब डॉलर थी. बीते 30 वर्षों से भारत द्वारा अमेरिका को निर्यात में 10.3 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से इजाफा हो रहा है.

वित्त वर्ष 24 में अमेरिका की हिस्सेदारी 18%

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2000 तक अमेरिका को होने वाले निर्यात की वृद्धि दर कुल एक्सपोर्ट की विकास दर से अधिक थी, लेकिन 2008 के वित्तीय संकट के बाद वित्त वर्ष10 तक यह धीमी रही. तब से अमेरिका को होने वाले निर्यात की वृद्धि दर कुल एक्सपोर्ट विकास दर से अधिक रही है. यह दिखाता है कि भारत के लिए अमेरिका एक अहम बाजार है.

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 24 में भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत रही है और वित्त वर्ष 92 में यह 16.4 प्रतिशत थी. हालांकि, यह अभी भी वित्त वर्ष 2000 के उच्चतम स्तर 22.8 प्रतिशत से नीचे हैं. इस रिपोर्ट में सलाह भी दी गई है कि भारत को निर्यात के लिए एक देश पर अधिक निर्भरता कम करनी चाहिए और निर्यात में विविधता पर जोर देना चाहिए.

कुल निर्यात में 40% टॉप 5 आइटम्स

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अमेरिका कई प्रमुख भारतीय उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है. वित्त वर्ष 2024 में अमेरिका को निर्यात की जाने वाली शीर्ष पांच वस्तुओं में दवाएं और फार्मास्यूटिकल्स, मोती और कीमती पत्थर, पेट्रो उत्पाद, दूरसंचार उपकरण और रेडीमेड गारमेंट्स शामिल थे, जिनका देश के कुल निर्यात में 40 प्रतिशत हिस्सा था.

अन्य बड़े निर्यातों में धागा, समुद्री उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामान के निर्यात को अन्य एशियाई देशों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है.


ये भी पढ़ें: PMJJBY लाइफ इंश्योरेंस स्कीम में 21 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रही कवरेज: वित्त मंत्रालय


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

5 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

12 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

14 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

18 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

21 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

29 minutes ago