बिजनेस

जनवरी-नवंबर में 223 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 15,547 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुए

वित्त मंत्रालय द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने इस साल जनवरी से नवंबर तक 223 लाख करोड़ रुपये के 15,547 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन हासिल किए हैं. वित्त मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट के जरिए डिजिटल पेमेंट की क्रांति को लेकर यूपीआई से जुड़ा डेटा शेयर किया.

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा यूपीआई को 2016 में लॉन्च किया गया था. यूपीआई के साथ कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में इंटीग्रेट कर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलती है.

लगभग दोगुना हुआ क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन

इससे पहले वित्त मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई थी कि वित्त वर्ष 2025 के पहले 7 महीनों में रुपे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन वित्त वर्ष 2024 की समान अवधि की तुलना में लगभग दोगुना हो गया है.

इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक 63,825.8 करोड़ रुपये की राशि के 750 मिलियन से अधिक यूपीआई रुपये क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन हुए. वहीं, वित्त वर्ष 2024 में, यूपीआई रुपये क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन की संख्या 362.8 मिलियन थी, जिनका कुल मूल्य 33,439.24 करोड़ रुपये था.

अक्टूबर और नवंबर के आंकड़े जारी कर चुकी है सरकार

रुपये क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई ट्रांजैक्शन की सुविधा को सरकार ने सितंबर 2022 में शुरू किया था. रुपये क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स यूपीआई ऐप की मदद से अपने ट्रांजैक्शन कार्ड के जरिए कर सकते हैं. यूपीआई की सफलता को लेकर इससे पहले सरकार की ओर से अक्टूबर और नवंबर के आंकड़े भी जारी किए गए थे.

अक्टूबर 2024 में 16.58 अरब ट्रांजैक्शन और 23.50 लाख करोड़ रुपये के मूल्य रिकॉर्ड के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद, नवंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या सालाना आधार पर 38 प्रतिशत वृद्धि के साथ 15.48 अरब रही, जिसका मूल्य सालाना आधार पर 24 प्रतिशत वृद्धि के साथ 21.55 लाख करोड़ रुपये रहा.


इसे भी पढ़ें- PMJJBY लाइफ इंश्योरेंस स्कीम में 21 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रही कवरेज: वित्त मंत्रालय


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

27 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

34 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago