बिजनेस

गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन से बमबम हुआ खाद्यान्न, फूड इंफ्लेशन में कमी के आसार

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत के किसानों ने गेहूं का रिकॉर्ड 1127.43 लाख टन का उत्पादन किया है. भारी मात्रा में उत्पादन से देश का अन्न-भंडार पूरा भर गया है. 2022-23 वित्त वर्ष में कुल 3305 लाख टन खाद्यान का उत्पादन (Food-grain Production) हुआ है. यह आंकड़ा अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. जानकारी के मुताबिक 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में खाद्यान्न उत्पादन 149.18 लाख टन से ज्यादा रहा है. गुरुवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह आंकड़ा जारी किया.

आंकड़े जारी करते हुए कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि इस साल गेहूं के अलावा चावल, सोयाबीन, मक्का, सरसों और गन्ने का भी उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है. उन्होंने बताया कि किसानों की मेहनत और सरकार की नीतियों के चलते खेती-किसानी के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन 1127.43 लाख टन रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 50.01 लाख टन ज्यादा है. वहीं, चावल का भी प्रोडक्शन 1355.42 लाख टन रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 60.71 टन ज्यादा है. वहीं मक्के के उत्पादन में भी इजाफा हआ है, जो 359.13 लाख टन दर्ज किया गया. यह मात्रा पिछले साल के मुकाबले 21.83 लाख टन ज्यादा है. इसी तरह मूंगल का उत्पादन 37.40 लाख टन है, जो बीते वर्ष से 5.74 लाख टन ज्यादा है.

अगर कुल दालों के उत्पादन की बात की जाए तो यह 275.04 लाख टन रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 2.02 लाख टन ज्यादा है. तिलहन में भी 409.96 लाख टन का उत्पादन रहा है, जो 30.33 लाख टन अधिक है. गौरतलब है कि गन्ने में भी रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है. इस बार इसका उत्पादन 4942.28 लाख टन रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले 548.03 लाख टन ज्यादा है.

माना जा रहा है कि भारी मात्रा में किसानों द्वारा खाद्यान्न के उत्पादन की बदौलत जनता को फूड इंफ्लेशन से बड़ी राहत मिलेगी. खास तौर पर यह राहत गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन से ज्यादा मिलेगी. क्योंकि, बीते एक साल में आटे के भाव में काफी बढ़ोतरी देखी गई है. इस दौरान लोगों को असल मायने में आटे-दाल का भाव पता चला.

Bharat Express Desk

Recent Posts

मां और नवजात की देखभाल के लिए बड़ा कदम: सीएम विजय ने दी 15 दिन की पैटरनिटी लीव को मंजूरी

Tamil Nadu paternity leave: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15…

8 minutes ago

अमेरिका पर जवाबी टैरिफ की मांग, जानें व्यापारियों ने पीएम मोदी से क्या कहा?

अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ लगाने के प्रस्ताव के बीच चैंबर ऑफ ट्रेड एंड…

10 minutes ago

मौत के बाद कितने दिन भटकती है आत्मा? गरुड़ पुराण में है जिक्र, जानें 13 और 49 दिनों का रहस्य

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के प्रेत कल्प में मृत्यु के बाद आत्मा की स्थिति और…

20 minutes ago

‘अल नीनो’ और सूखे पर भारी पड़ा देश के किसानों का हौसला, मोदी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से खरीफ 2026-27 में 1,671.43 लाख टन पैदावार

आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष…

31 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल पूरे, बीजेपी उतारेगी ‘सेवा दूत’; 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता

BJP Seva Doot Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी! दीपथुन पर नहीं जला दीप, कलेक्टर और अधिकारियों पर अवमानना की तलवार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मदुरै के दीपथुन पर दीप नहीं जलाए…

2 hours ago