बिजनेस

INOX ने पहली बार जारी की फूड रिपोर्ट, 2022 में अपने सिनेमाघरों में 883 टन पॉपकॉर्न, 19.38 लाख समोसे, 38.15 लाख लीटर सॉफ्ट ड्रिंक बेचे

INOX: आज के समय में सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाना आम-बात है. वहीं, फिल्म देखने का अनुभव समोसा, पॉपकॉर्न आदि या बिना कुछ पिये अधूरा लगता है. फिल्म देखने वालों की संख्या में हर दिन इजाफे के साथ-साथ समोसा, पॉपकॉर्न आदि की बिक्री भी बढ़ रही है. इस बार आईनॉक्स ने पहली बार एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें समोसा, पॉपकॉर्न आदि की बिक्री के बारे में बताया गया है. साथ ही इस रिपोर्ट में 167 सिनेमा हॉलों में फूड एंड बेवरेज की बिक्री की शहरों के आधार पर जानकारी दी गई है. देश के 74 शहर इसमें शामिल हैं.

यह आंकड़ा ‘सिनेमा फूड रिपोर्ट 2022’ के पहले एडिशन में सामने आए थे. रिपोर्ट में 2022 में INOX में 70 मिलियन भारतीय सिनेमा देखने वालों के खाने-पीने के विकल्पों पर बताया गया है.

पॉपकॉर्न की कितनी बिक्री हुई?

देश के INOX सिनेमा में पॉपकॉर्न की कुल 863 टन की बिक्री हुई है, जिसमें से 7.88 मीट्रिक टन मुंबई में बेचा गया. रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के दर्शकों ने मैसूर, नागपुर, कानपुर, नासिक, गाजियाबाद आदि जैसे 29 शहरों के दर्शकों की तुलना में अधिक पॉपकॉर्न खाया है.

दर्शकों ने 19.38 लाख समोसे खरीदे

INOX सिनेमा में दर्शकों द्वारा साल भर में 19.38 लाख समोसे खरीदे गए. जिसमें 3 प्रमुख शहर- बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में 10.70% समोसे बेचे गए. वहीं, इस साल 82 टन फ्राइज बिके है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ्राइज़ फिल्मों के दौरान नाश्ते के रूप में दर्शकों की पसंद बन रही है.

ये भी पढ़ें: Twitter सीईओ के पद से इस्तीफा देंगे Elon Musk? पोल कर पूछा सवाल

नाचोस की कितनी प्लेटें बिची?

आईनॉक्स ने बताया है कि बेची गई नाचोस का वजन 2.5 बोइंग 737-800 विमान के बराबर है. हालांकि आईनॉक्स ने यह जिक्र नहीं किया कि नाचोस की कितनी प्लेटें बेची गईं थी. बेची गई नाचोस में 11.25% बेंगलुरु के आईनॉक्स सिनेमाघरों में बेची गई थी.

अन्य पदार्थों की क्या रिपोर्ट

दर्शकों ने 5.16 लाख सैंडविच, 2.86 लाख बर्गर और 1.74 लाख बर्गर खरीदे हैं. मदुरै और सलेम भी टॉप 10 सैंडविच खाने वाले शहरों में थे. इसी तरह विशाखापत्तनम में भी मुंबई, लखनऊ, गुरुग्राम और कोलकाता की तुलना में बर्गर खाने वाले अधीक थे और 38.15 लाख लीटर ठंडे पेय पदार्थों (कोक) की बिक्री हुई. INOX ने यह भी दावा किया कि उसने वर्ष के प्रत्येक मिनट में 29 से अधिक डिजिटल खाद्य और पेय (F&B) लेनदेन संसाधित किए.

Satwik Sharma

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

21 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

42 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

43 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

47 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago