देश

UP: अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं स्मृति ईरानी- कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान

Ajay Rai: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया. उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके झटके दिखाकर चली जाती हैं. कांग्रेस नेता (Congress) ने सोनभद्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की.

सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पहुंचे अजय राय ने कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं और इसके बाद वापस चली जाती हैं. अमेठी कांग्रेसियों और राहुल गांधी का गढ़ रहा है और रहेगा. राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में बनारस सीट हराने की बात कही.

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पहुंचे थे. मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की ओर से देश और प्रदेश में पैदा की गई नफरत को समाप्त करने और अत्याचार के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा है. राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रतिदिन सौ किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. लोग काफी तादाद में उनका स्वागत कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा को बड़े स्तर पर जनसमर्थन मिल रहा है.

गब्बर टैक्स से व्यापारियों पर अत्याचार

कांग्रेस नेता अजय राय ने (GST) को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि जीएसटी लगाकर व्यापारियों पर अत्याचार कर रही है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ कांग्रेस खड़ी है. कांग्रेस पार्टी शुरू से जीएसटी का विरोध कर रही है. अजय राय से पहले राहुल गांधी भी (GST) को गब्बर सिंह टैक्स कह चुके हैं.

मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई सही-

कांग्रेस नेता अजय राय ने पूर्व एमएलए और बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि मुख्तार जैसे लोगों पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मामले हैं. इन्हीं मामलों में वो जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें : बजरंगी गुंडों ने भगवा पहनकर समाज के लिए क्या त्याग किया है- ‘पठान’ विवाद पर बोले छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल

बीजेपी ने बयान की निंदा की

बीजेपी ने कांग्रेस नेता के बयान की निंदा की है. बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जिसका नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गया हो वो क्या लड़ेगा चुनाव. उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस के लोग ही कर सकते हैं क्योंकि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

48 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago