आस्था

Vastu Tips 2023: इन उपायों से बच्चों का पढ़ाई में लगेगा मन, नए साल से पहले कर लें यह काम

Vastu Tips 2023: वास्तु शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई समस्याओं के लिए आसान से उपाय बताए गए हैं. इन्हें आजमाने से मुश्किल वक्त में काफी लाभ मिलता है. यह उपाय घर परिवार के सदस्यों के लिए भी बेहद ही लाभकारी हैं. ऐसा ही एक उपाय है बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर. जिसे अगर नए साल से पहले माता-पिता आजमाते हैं तो उनके बच्चे के भविष्य के लिए उपयोगी हो सकता है.

ऐसा देखा जाता है कि कई बच्चे दिमाग से तो बहुत तेज होते हैं, लेकिन उनका पढ़ाई लिखाई में मन बिल्कुल भी नहीं लगता. इस परिस्थिति में वास्तु (Vastu Tips) से जुड़े यह उपाय बेहद ही कारगर हो सकते हैं. आइए जानते हैं नए साल 2023 से पहले वास्तु के इन उपायों को.

वास्तु के अनुसार करना होगा यह बदलाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए उनके पढ़ने के स्थान की दिशा का सही होना बहुत जरूरी है. घर में पढ़ाई के लिए पूर्व दिशा के अलावा उत्तर दिशा को भी सबसे उत्तम माना जाता है. माता-पिता को चाहिए कि इसी दिशा में पढ़ने के लिए टेबल और कुर्सी लगाएं. पढ़ने वाला कमरा अगर सीढ़ी के नीचे है तो उसे तत्काल बदल दें.

पढ़ने वाली जगह पर रखें इन चीजों को

बच्चों की रुचि पढ़ाई में बढ़ाने के लिए उनकी मेज पर स्फटिक और माता सरस्वती की तस्वीर अवश्य रखें. पढ़ने वाली जगह पर जरूरत से ज्यादा किताबें भी पढ़ाई से ध्यान भटकाती हैं. किताबें ज्यादा होने पर उन्हें व्यवस्थित तरीके से अलमारी या दराज में रखें.

इसे भी पढ़ें: Lucky Tips: व्यापार में नहीं हो रही है बरकत तो आजमाएं इन उपायों को, रातों रात बदलेगी किस्मत

रंग भी हैं महत्वपूर्ण

माना जाता है कि बच्चों के कमरे में रंगो का विशेष महत्व है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके कमरे में किस रंग का उपयोग करना है और किस का नहीं. इसके लिए कमरे में चमकीले रंगों का उपयोग किया जा सकता है. वहीं काले या गाढ़ें रंगों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. इन रंगों को लेकर माना जाता है कि यह बच्चों में तनाव को बढ़ा सकते हैं. वहीं पढ़ाई के दौरान एकाग्रता भी भंग होती है.

तस्वीरों का भी रखें ध्यान

बच्चों के कमरों की दीवारों पर डरावनी या हिंसात्मक तस्वीरों को लगाने से बचना चाहिए. इनके पढ़ाई वाले कमरे में रंग-बिरंगे चित्र या सुविचारों वाले तस्वीर का उपयोग करें.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

5 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

17 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

57 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago