प्रतीकात्मक तस्वीर
IRDAI RULES ON INSURANCE LOAN : आजकल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. लोग हर छोटी बड़ी जरूरत के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं फिर चाहें घर की ग्रॉसरी खरीदना हो या पॉलिसी का प्रीमियम भरना. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि IRDAI ने निर्देश जारी किया है जिसके मुताबिक आप इंश्योरेंस पॉलिसी लोन की किस्तें भरने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. IRDAI ने 4 मई को इस बारे में एक सर्कुलर जारी करते हुए क्रेडिट कार्ड के जरिए बीमा पॉलिसी पर लिए गए लोन चुकाने की सुविधा को रोकने के निर्देश दिए थे.
ये भी पढ़ें – Mankind Pharma IPO का शेयर बाजार में शानदार आगाज, निवेशकों को मिला 20 फीसदी का लिस्टिंग गेन
बदलना होगा पेमेंट ऑप्शन-
इरडा ने कहा था कि “प्राधिकरण ने भुगतान के माध्यम के रूप में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके बीमा पॉलिसी पर लिए गए ऋणों के चुकौती की सुविधा को समाप्त करने का निर्णय लिया है. इसलिए सभी जीवन बीमाकर्ताओं को परामर्श दिया जाता है कि वे तत्काल प्रभाव से बीमा पॉलिसियों पर दिए गए ऋणों की चुकौती के लिए माध्यम के रूप में क्रेडिट कार्ड की स्वीकृति पर विराम लगा दें.” इसका सीधा सा मतलब है कि आप इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर्स को पेमेंट ऑप्शन को बदलकर कर डेबिट कार्ड करना होगा.
इंश्योरेंस पर लोन लेना-
आपको बता दें कि कई बार पैसों की जरूरत पड़ने पर इंसान पर्सनल लोन या किसी और तरह से लोन लेने की अपेक्षा इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन लेना पसंद करता है. लोन कितना मिलेगा ये आपकी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू पर डिपेंड करता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरेंडर वैल्यू पॉलिसी के प्री क्लोजर पर मिलने वाला अमाउंट होता है और इसी का 80 फीसदी अमाउंट आपको लोन के तौरा पर मिल सकता है. इस लोन पर कितना ब्याज चुकाना है, लोन रीपेमेंट के नियम क्या होंगे, ये सबकुछ बीमा कंपनी पर निर्भर करता है.
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…