बिजनेस

स्टार्टअप्स पर इनकम टैक्स की मार, 100 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश जुटाने वाली कंपनियों को भेजा नोटिस

IT Dept Issued Notice to Startups: भारत में स्टार्टअप्स के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे. एक तो स्टार्टअप्स को फंडिंग मिलने में मुश्किल हो रही है. वहीं दूसरी और इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने अब ऐसी कंपनियों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है जिन्होने ₹100 करोड़ की फंडिंग जुटाने में सफलता हासिल की है. रिपोर्ट के मुताबिक ₹100 करोड़ या इससे अधिक के हर एक निवेश की जांच हो रही है. हालांकि अभी तक इस बाता का खुलासा नहीं हुआ है कि टोटल कितनी कंपनियों को और कितने निवेश को लेकर नोटिस भेजा गया है. ये जरूर है कि नोटिस में कंपनियों को FY 2019 और FY 2021 के बीच बेहिसाब निवेश की प्रकृति और सोर्स के बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है.

किस एक्ट के तहत भेजा गया नोटिस –

आईटी डिपॉर्टमेंट ने स्टार्टअप कंपनियों को नोटिस इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 68 (IT Act) के तहत भेजे हैं. इस एक्ट के तहत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स पेयर्स के बुक्स के ऐसे फंड जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है और जिनके सोर्स के बारे में भी खुलासा नहीं किया गया होता है, उनकी जानकारी टैक्सपेयर से मांगता है.

ये भी पढ़ें- RBI Annual Report: GDP ग्रोथ 6.5% से होने की उम्मीद बरकरार, महंगाई के मोर्चे पर भी मिली सफलता

किस तरह की जानकारी मांगी गई-

इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट (IT Dept) ने जो नोटिस भेजे हैं, उसमें से कुछ में विदेशी निवेशकों (Foreign Investors) की लोकल होल्डिंग्स और निवेशकों से हासिल किए लोन से जुड़ी जानकारियां मांगी गई है. सूत्रों की मानें तो इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने फंड के राउंड ट्रिपिंग के बढ़ते चलन को देखते हुए स्टार्टअप्स से उन्हें मिले बेहिसाब निवेश से जुड़ी पूरी डिटेल्स मांगी है. राउंड ट्रिपिंग की वजह से ही एंजेल टैक्स से जुड़े प्रावधानों को एनआरआई (NRI) पर भी लागू किया गया है

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

7 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

7 minutes ago

US ने सीधे ठोक दिया ईरान का नेवी बेस! अरब सागर तक पहुंची जंग की आग, दुनियां पर मंडराया खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…

15 minutes ago

मास्टरमाइंड का विदेशी कनेक्शन और कोटा रेलवे स्टेशन का ड्रामा: जानिए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…

16 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

49 minutes ago

तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…

1 hour ago