देश

Wrestlers Protest: “आज गंगा में बहाएंगे मेडल, इंडिया गेट पर करेंगे आमरण अनशन”, जंतर मंतर से हटाए गए पहलवानों का ऐलान

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और उसके बाद ये बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों ने बीजेपी सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वे धरने पर बैठे हुए हैं. वहीं जंतर मंतर से हटाए जाने के बाद ये पहलवान आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं. प्रदर्शनकारी पहलवानों ने कहा कि है के अपना मेडल गंगा में बहा देंगे.

इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे पहलवान

शीर्ष भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट ने केंद्र पर फिर निसाना साधा और कहा कि वे हरिद्वार में गंगा में अपने मेडल बहा देंगे. पहलवानों ने कहा कि इसके बाद वे इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठेंगे. ये पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

रविवार को विनेश, बजरंग, संगीता फोगट, साक्षी और कई अन्य लोगों को दिल्ली पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वे महिलाओं की ‘महापंचायत’ के लिए नए संसद भवन की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने पहलवानों का सामान हटाकर जंतर मंतर की जगह खाली करा दिया था.


दूसरी तरफ, पहलवानों के समर्थन में यूपी और हरियाणा के कई किसान संगठन उतर आए हैं. इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक जून को देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इसके पहले जानकारी सामने आई थी कि विरोध को दिल्ली की सीमाओं पर स्थानांतरित किए जाने की संभावना है, जैसे किसान आंदोलन के दौरान किया गया था.

ये भी पढ़ें: Balu Dhanorkar Passes Away: नहीं रहे कांग्रेस MP बालू धानोरकर, 3 दिन पहले ही हुआ था पिता का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसकेएम द्वारा आयोजित एक बैठक में पहलवान बजरंग पुनिया ने भी भाग लिया. एसकेएम द्वारा आयोजित बैठक में पहलवानों की कार्य समिति के प्रतिनिधि बजरंग पुनिया विशेष आमंत्रित सदस्य थे. बजरंग ने कहा कि पहलवानों की कार्यसमिति उनके संघर्ष के समर्थन में एसकेएम के फैसलों का पूरा समर्थन करेगी और आंदोलन जारी रखने के लिए सभी प्रयास करेगी. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी डब्ल्यूएफआई प्रमुख की गिरफ्तारी तक न्याय के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

53 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago